एक सिगरेट पीने वाला व्यक्ति किसी अगले बीमार इंसान की जान बचा सकता है। चौंकिए मत, क्योंकि ये बात सच है। एक सिगरेट पीने के लिए आप कम से कम 10 रुपए खर्च कर देते हैं। इन 10 रुपयों से आपका पेट तो नहीं भरता, लेकिन आप की जेब जरूर खाली हो जाती है। यदि आप इन पैसों को किसी बीमार जरूररतमंद इंसान को देते हैं तो आप अपनी जिंदगी बचाने के साथ ही अगले की जिंदगी भी बचा सकते हैं। यूपी के मुजफ्फरनगर के एक व्यक्ति सतेंद्र कुमार (49 वर्ष) को अब आपकी दुआओं और थोड़े पैसे की जरूरत है।
जिंदगी से आखिरी जंग लड़ रहे सतेंद्र कुमार
- सतेंद्र कुमार मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं।
- सतेंद्र एक शुगर फैक्ट्री में काम करते हैं।
- करीब तीन साल पहले सतेंद्र ने दिल्ली में कैंसर का इलाज कराया था।
- दुर्भाग्यवश, सतेंद्र दोबारा कैंसर से पीडि़त हैं और इस बार आखिरी स्टेज पर है।
- सतेंद्र की मासिक आय सिर्फ 11 हजार रुपए है।
- इतनी कम आमदनी होने के कारण सतेंद्र कैंसर का इलाज करा पाने में असमर्थ हैं।
- सतेंद्र के दो बेटे और दो बेटियां हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी सतेंद्र के कंधों पर है।
आप कर सकते हैं सतेंद्र कुमार की मदद
- कैंसर का इलाज भी जरूरी है और परिवार की जिम्मेदारी भी निभानी है।
- सतेंद्र को वर्तमान में 50 हजार रुपए के आर्थिक मदद की जरूरत है।
- ये आर्थिक मदद सिगरेट पीने वाला हर इंसान कर सकता है। बस उसे अपने दिन एक सिगरेट या फिर सिगरेट का पैकेट छोड़ना पड़ेगा।
- इन बचत के पैसों से आप सतेंद्र कुमार को उसकी जिंदगी लौटा सकते हैं। बदले में आप अपनी सेहत भी सुधार सकते हैं।