अपना दल की सांसद और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल रविवार को प्रतापगढ़ के दौरे पर थी, जहाँ उनके काफिले पर सपा कार्यकर्ताओं ने पथराव किया।

रानीगंज में काफिले पर हुआ हमला:

  • अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल के काफिले पर प्रतापगढ़ में हमला हुआ है।
  • यह हमला समाजवादी कार्यकर्ताओं ने किया था।
  • गौरतलब है कि, अपना दल सांसद का काफिला जैसे ही प्रतापगढ़ के रानीगंज पहुंचा, सपा कार्यकर्ताओं ने उनपर पथराव शुरू कर दिया।
  • हालाँकि, हमले में केंद्रीय मंत्री हताहत नहीं हुई हैं।
  • जिसके बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक आरके वर्मा कार्यकर्ताओं के साथ बीच सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।
  • जिसमें वो प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
  • साथ ही काफिले पर हमला करने वालों की गिरफ़्तारी की मांग भी की गयी।

हमले के बाद बोली अनुप्रिया पटेल:

  • प्रतापगढ़ में अनुप्रिया पटेल के काफिले पर हमला करने के बाद उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
  • अनुप्रिया पटेल ने कहा कि, प्रोटोकॉल के बाद भी सुरक्षा नहीं दी गयी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मेरे विधायकों की पिटाई के लिए साजिश की गयी है।
  • अपना दल सांसद ने आगे कहा कि, घटना के दो घंटे बाद भी डीएम और एसपी मौके पर नहीं पहुंचे।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, जब तक आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं होगी, वो धरना प्रदर्शन पर ही रहेंगी।
  • जिसके बाद अपना दल के विधायक रानीगंज पॉवर हाउस पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदेश में बनेगी भाजपा और अपना दल के गठबंधन की सरकार:

  • केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रतापगढ़ में कहा कि, आगामी विधानसभा चुनाव में अपना दल और भाजपा की सरकार बनेगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सीटों का बंटवारा भी जल्द किया जायेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें