उत्तर प्रदेश की पूर्व सरकार में नगर विकास मंत्री आजम खान और उनके करीबी वसीम रजा पर वक्फ बोर्ड की जमीनों में हेराफेरी के मामले को लेकर हजरतगंज कोतवाली पर मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद मौजूदा अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा ने भी वक्फ बोर्ड में जमीनों के घोटाले की बात कही थी। शुक्रवार 31 मार्च को मोहसिन रजा ने मीडिया से बातचीत की।

हमें कई शिकायतें मिली हैं:

  • उत्तर प्रदेश के मौजूदा अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा ने वक्फ बोर्ड में हुए घोटालों की जांच की बात कही है।
  • शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, हमें कई शिकायत मिली हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, हम सभी शिकायतों की जांच करेंगे।
  • वहीँ बोर्ड में फैली अनियमितताओं पर उन्होंने कहा कि, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा।
  • उन्होंने इसी में आगे जोड़ा कि, फिर वो चाहे कोई भी हो।

आजम खान पर भी आरोप:

  • उत्तर प्रदेश में वक्फ बोर्ड की जमीनों के हेराफेरी के मामले में पूर्व मंत्री आजम खान के करीबी पर आरोप है।
  • आजम के करीबी वसीम रिज़वी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन हैं।
  • उनपर आरोप है कि, अपने पद के गलत इस्तेमाल के चलते बोर्ड की कई संपत्तियों में धांधली की है।
  • इसके साथ ही आजम खान पर भी बोर्ड की जमीनों को हथिया कर उन्हें जौहर ट्रस्ट में शामिल करने के आरोप हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें