यूपी में महिलाओं की मदद के लिए महिला हेल्पलाइन ‘181’ (mahila helpline) का शुभारम्भ शुक्रवार को शाम पांच बजे महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने किया। आशियाना स्थित इस कॉलसेंटर को योगी सरकार ने 6 शीटर की जगह 30 शीटर कर दिया है।

mahila helpline 181

  • इस कॉलसेंटर के जरिये पीड़ित महिलाओं को 24 घंटे सहायता उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है।
  • दावा यह भी है कि इस कॉलसेंटर के जरिये यूपी के सभी जिलों में महिलाओं को मदद पहुंचाई जायेगी।
  • इस हेल्पलाइन सेवा को जीवीके ईएमआरई संचालित करेगा।

mahila helpline 181

ये भी पढ़ें- अलविदा की नमाज में PAC जवानों पर कातिलाना हमला!

mahila helpline 181

24 X 7 काम करेगा कॉल सेंटर

  • योगी सरकार का मानना है कि यह कॉलसेंटर महिलाओं की ताकत बनेगा।
  • यह कॉलसेंटर 24 घंटे सात दिन के हिसाब से काम करेगा।
  • इस कॉलसेंटर के जरिये घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं मदद मांग सकेंगी।
  • बता दें कि पूर्व अखिलेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘वीमेन पॉवर लाइन 1090’ की शुरुआत की।

mahila helpline 181

ये भी पढ़ें- सीडीओ को कहा पब्लिक सर्वेंट तो करवा दिया गिरफ्तार!

  • इसके जरिये प्रदेश की लाखों महिलाये मदद पा चुकी हैं।
  • यह सेवा लड़कियों के लिए मील का पत्थर साबित हुई।
  • ऐसा माना जा रहा है कि योगी सरकार में शुरू हो रही महिला हेल्पलाइन भी इसी तर्ज पर काम करेगी।
  • फिलहाल देखने वाली बात यह होगी कि (mahila helpline) महिलाओं के लिए शुरू हो रही यह सेवा कितना कारगर साबित होगी।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर में ढ़ही पक्की दीवार, मासूम बच्चे की मौत!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें