उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना आज इलाहाबाद पहुंचे हुए हैं। यहाँ पर उन्होंने सर्किट हाउस पर जिले में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारीयों को निर्देश दिए। (cabinet minister suresh khanna)

सुरेश खन्ना का बयान :

  • नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना आज इलाहाबाद में पहुंचे हुए थे।
  • इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस पर सम्बंधित अधिकारीयों के साथ बैठक की।
  • सुरेश खन्ना ने कहा कि पीएम आवास योजना पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है।
  • उन्होंने कहा कि इलाहाबाद में शहरी क्षेत्र में 734 पात्र लोगों का चयन किया गया है।
  • इस साल प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों दस लाख शहरी क्षेत्र में पांच लाख आवास दिए जा रहे है।
  • योगी सरकार इस योजना को पूरा करने में जी जान से जुटी है।
  • उन्होंने कहा कि डेढ़ लाख केन्द्र सरकार और एक लाख राज्य सरकार दे रही है।
  • नगर विकास की सबसे बड़ी जिम्मेदारी स्वच्छता की है।
  • शुद्ध पेयजल और गढ्ढा मुक्त सड़कें देने की है।
  • सुरेश खन्ना ने कहा कि चार सितंबर के शासनादेश पर लोगों से मांगा सहयोग।
  • कमेटियां बनाकर स्वच्छता में सहयोग दें।
  • उन्होंने कहा कि गंदगी से बीमारियां फैलती है।
  • सफाई के आंदोलन में लोगों से सहयोग की अपील की।
  • इंदौर पब्लिक पार्टनरशिप के जरिए सबसे स्वच्छ शहर बना।

गाँधी जी के बाद मोदी जी ने चलाया अभियान :

  • उन्होंने कहा कि यूपी भी अब इंदौर बनेगा, इसकी शुरुआत इलाहाबाद से होगी।
  • उन्होंने कहा कि गांधी जी के बाद पीएम मोदी ने स्वच्छता को अभियान के रुप में चलाया है।
  • कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संतोषजनक सफाई न होने पर दुःख होता है।
  • सरकार बदल गई अधिकारियों का आचरण भी उसी के अनुरुप होना चाहिए।
  • अब शिकायत पर छोटे नहीं, बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
  • सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार एक वर्ष में मानक के अनुरुप शुद्ध पेयजल देगी।
  • इलाहाबाद में स्ट्रीट लाइटें एलईडी लगायी गई है।
  • अब सड़क का मेन्टीनेन्स पांच साल तक वही ठेकेदार करेगा।
  • उन्होंने कहा कि नगर निगम में पब्लिक काउन्टर पर जनता के साथ अच्छा व्यवहार हो।
  • सिटीजन चार्टर के मुताबिक जनता के सभी कार्य हों।
  • जल्द सभी सेवायें ऑन लाइन की जायेंगी।
  • सरकार ने हर व्यवस्था की ओर ध्यान दिया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें