उत्तर प्रदेश के बेसिक स्कूलों के लिए साफ्ताहिक गतिविधियों का कैलेंडर जारी किया गया है। जिसके तहत अब बेसिक स्कूलों में हर दिन राष्ट्रगान गाना जरूरी होगा। इसी के साथ, हर बुधवार को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पूरे सत्र के दौरान प्राथमिक स्कूलों में 200 दिन और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 220 दिन पढ़ाई की जाएगी। सप्ताह के शुरुआती 4 दिन अंतिम घंटे खेलकूद और व्यायाम होगा। आखिरी 2 दिन स्काउट एंड गाइड की गतिविधि‍यां कराई जाएंगी।

होंगे कई प्रकार के अन्य आयोजन:

बेसिक स्कूलों के साफ्ताहिक कैलेंडर में वाद-विवाद प्रतियोगिता, अंतराक्षरी, श्रुति लेख, सुलेख, चित्रकला, पेंटिंग और पौधरोपण आदि कार्यकलापों के लिए भी दिन तय किए गए हैं। साल में चार बार यानी एक अप्रैल, एक जुलाई, दो नवंबर और दो जनवरी से कम से कम सप्ताह भर के लिए ‘स्कूल चलो’ अभियान चलाया जाएगा।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें