Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सूबे के बेसिक स्कूलों के लिए कैलेंडर जारी किया गया, रोज कराया जायेगा राष्ट्रगान!

उत्तर प्रदेश के बेसिक स्कूलों के लिए साफ्ताहिक गतिविधियों का कैलेंडर जारी किया गया है। जिसके तहत अब बेसिक स्कूलों में हर दिन राष्ट्रगान गाना जरूरी होगा। इसी के साथ, हर बुधवार को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पूरे सत्र के दौरान प्राथमिक स्कूलों में 200 दिन और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 220 दिन पढ़ाई की जाएगी। सप्ताह के शुरुआती 4 दिन अंतिम घंटे खेलकूद और व्यायाम होगा। आखिरी 2 दिन स्काउट एंड गाइड की गतिविधि‍यां कराई जाएंगी।

होंगे कई प्रकार के अन्य आयोजन:

बेसिक स्कूलों के साफ्ताहिक कैलेंडर में वाद-विवाद प्रतियोगिता, अंतराक्षरी, श्रुति लेख, सुलेख, चित्रकला, पेंटिंग और पौधरोपण आदि कार्यकलापों के लिए भी दिन तय किए गए हैं। साल में चार बार यानी एक अप्रैल, एक जुलाई, दो नवंबर और दो जनवरी से कम से कम सप्ताह भर के लिए ‘स्कूल चलो’ अभियान चलाया जाएगा।

Related posts

साहित्य सेवा के लिए यश भारती से सम्मानित डॉ राम सिंह नहीं रहे.

Kamal Tiwari
7 years ago

कैराना उपचुनाव: सपा विधायक ने कराया था नामांकन, वापस लिया नाम

Shashank
6 years ago

होली मिलन समारोह में शिरकत करने गृहमंत्री राजनाथ सिंह थोड़ी देर में पहुचेंगे आलमबाग, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा द्वारा होली मिलन का हो रहा है आयोजन, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित भी रहेंगे समारोह में मौजूद

Desk
7 years ago
Exit mobile version