दिल्ली से आगरा बर्थडे पार्टी मनाने जा रहे लोगों की कार यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलट गई।

मथुरा-

दिल्ली से आगरा बर्थडे पार्टी मनाने जा रहे लोगों की कार यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। जिसमें दो किशोरियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

रविवार दोपहर दिल्ली से चलकर आगरा बर्थडे पार्टी मनाने जा रहे एक परिवार के सदस्यों की कार यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलट गई जिसमें दो किशोरियों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली छतरपुर के रहने वाले महेश चंद अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने होटल ताज आगरा जा रहे थे तभी एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 105 के समीप बराबर से तेज रफ्तार में ओवरटेक कर निकली दूसरी गाड़ी से कार चला रहा ड्राइवर घबरा गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई गाड़ी ने रोड पर कई पलटी खाई। जिसमें बैठी श्रेया 19 वर्ष एवं लवी 12 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायलों को मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Report -Jay

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें