Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बुलंदशहर : कार सवार बदमाशों ने 12वीं की छात्रा को किया अगवा

kidnapped

बुलंदशहर

प्रदेश के बुलंदशहर में ऐसा वाकया सामने आया है जिसको सुनकर आपके पैरो तले जमीन खिसक जाएगी। दरअसल ट्यूशन पढ़कर साइकिल से लौट रही इण्टर की छात्रा को इलाके के बदमाशों ने अगवा (kidnapped) कर लिया। वहीं इस घटना को सुनकर परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से छात्रा की साइकिल व स्कूल बैग बरामद कर बदमाशों की तलाश करने में जुटी है।

12वीं की छात्रा को बदमाशों ने किया अगवा  kidnapped, ruffian, student

घटना प्रदेश के बुलंदशहर के चांदपुर इलाके की है। इलाके में ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर आ रही 12वीं की छात्रा आयुषी शर्मा को कार सवार कुछ बदमाशों ने अगवा कर लिया। आयुषी शर्मा जिले के बुलंदशहर के आल सेंट पब्लिक स्कूल की इंटर की छात्रा है। आय़ुषी आज सुबह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। तभी रास्ते में घात लगाये बदमाशों ने आयुषी को अगवा कर लिया। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आयुषी के पिता पुष्पेंद्र शर्मा मेले के ठेकेदार है। वहीं सूचना पर पहुंचे पुलिस व एसपी सिटी ने घटना स्थल से छात्रा की साइकिल व स्कूल बैग बरामद कर बदमाशों को पकड़ने के लिए इलाके में दबिस दे रही है।

कार सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम  kidnapped, ruffian, student

यहां आपको ये भी बता दें कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से सीएम योगी लगातार महिला सुरक्षा की बात करते रहे है। वही, दूसरी तरफ प्रदेश की पुलिस लगातार महिला सुरक्षा को लेकर एक नये अभियान चलाया करती है, लेकिन फिर भी प्रदेश के बदमाशों में इन अभियान का जरा सा भी डर नही है। आये दिन बदमाश बदूंक की नोक पर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है।  जिले के अपराध के  ग्राफ बढ़ते जा रहे है। लेकिन जिले की पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। बुलंदशहर की ये घटना वाकई प्रदेश के कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है।

Related posts

लखीमपुर- शटर खोल रहे क्लीनर की दबकर मौत

kumar Rahul
7 years ago

सदन में आज पास होगा बजट!

Kamal Tiwari
8 years ago

प्रेस कांफ्रेंस से पहले मुलायम सिंह ने अखिलेश को दिया झटका, समाजवादी पार्टी…

Kamal Tiwari
7 years ago
Exit mobile version