उत्तर प्रदेश में डेंगू का कहर अपने चरम पर है, जिसमें सीधे-सीधे स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम पर उंगलियाँ उठ रही हैं।

स्वास्थ्य महकमे की लापरवाही के चलते डेंगू बना महामारी:

  • उत्तर प्रदेश में डेंगू का कहर अब महामारी बन चुका है।
  • जिसमें स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की लापरवाही जग-जाहिर है।
  • शहर में गन्दगी का आलम अपने चरम पर है।
  • जगह-जगह जलभराव और गन्दगी डेंगू के मच्छरों को पनपने के लिए पर्याप्त माहौल मुहैया करा रहे हैं।

डेंगू से अब तक 150 से ज्यादा मौतें:

  • उत्तर प्रदेश में डेंगू महामारी का रूप ले चुका है।
  • डेंगू से अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
  • वहीँ स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर मुख्यमंत्री ने खुद संज्ञान लेकर डेंगू की समस्या से निपटने के निर्देश दिए थे।

नगर निगम के भ्रष्टाचार ने डेंगू को बनाया महामारी:

  • प्रदेश में डेंगू से बिगड़े हालातों के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर निगम में भ्रष्टाचार की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
  • डेंगू से बचाव हेतु दवाइयों के छिड़काव के लिए आवंटित धनराशि को नगर निगम के अधिकारी पहले ही मिल बाँट कर खा चुके हैं।
  • इस मामले में 550 से भी ज्यादा आरटीआई दी गयी हैं, लेकिन नगर निगम की तरफ से कोई उत्तर नहीं आया है।
  • डीएम लखनऊ ने भी डेंगू प्रभावित इलाकों में निरीक्षण कर नगर निगम कर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने की बात कही थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें