भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर मुकदमा दर्ज हो गया है। साक्षी महाराज ने मेरठ में संत समागम में आचार संहिता का उल्लघंन करने के साथ ही जाति विशेष पर विवादित टिप्पणी की थी।
एडीएम की शिकायत पर केस दर्ज :
- भाजपा सांसद ने शुक्रवार को मेरठ में मुस्लिमों पर टिप्पणी की थी,
- जिसके बाद चुनाव आयोग ने डीएम चंद्रकला से इस मामले पर रिपोर्ट मांगी थी।
- त्वरित कार्रवाई करते हुए, डीएम ने एडीएम को जांच के आदेश दिए।
- इसके बाद एडीएम की शिकायत पर सदर थाने में सांसद साक्षी महाराज पर केस दर्ज किया गया।
- उन पर आचार संहिता और विवादित बयाने देने के लिए केस दर्ज किया गया है।
यह है पूरा मामला :
- दरअसल शुक्रवार को मेरठ के शनिधाम मंदिर में एक संत समागम का आयोजन किया गया था।
- इसमें उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज भी पहुंचे थे।
- साक्षी महाराज ने वहां पर समाजवादी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
- साथ ही मुस्लिमों को बच्चा पैदा करने की मशीन करार दे डाला उन्होंने कहा कि हिंदू घटा तो देश बटा।
- साथ ही प्रदेश की बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसका जिम्मेदार हिंदू नहीं है।
- उन्होंने कहा कि मुस्लिम 4 बीवी रखकर 40 बच्चे पैदा करते हैं,
- वहीं उन्होंने तीन तलाक के मुद्दे पर भी टिप्पणी की थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#BJP
#BSP
#case againt sakhi maharaj
#case registered against sakshi maharaj
#Congress
#DGP
#DM
#Javeed Ahamad
#Lucknow Police
#Meerut
#meerut dm chandrakala
#meerut police
#model code conduct
#UP Police
#उत्तर प्रदेश
#डीएम चन्द्रकला
#तीन तलाक
#भाजपा
#भाजपा सांसद साक्षी महाराज
#भारतीय जनता पार्टी
#लखनऊ