यूपी के कानपुर जिले में बेखौफ लुटेरों ने बेटी के साथ शॉपिंग कर लौट रही महिला का पर्स फूलबाग चौराहे के पास लूट लिया। खास बात ये रही कि चंद कदमो की दूरी पर ही पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

घायल महिला अस्पताल में भर्ती

  • जानकारी के मुताबिक, फीलखाना थाना क्षेत्र के सागर मार्केट में रहने वाले दीपक गुप्ता की पत्नी प्रतिभा गुप्ता शॉपिंग करके फूलबाग से अपने घर रिक्शे से लौट रहीं थी।
  • इसी बीच फूलबाग चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक से आये दो लुटेरों ने महिला का पर्स झपट्टा मारकर छीन लिया।
  • इस छीना झपटी में महिला रिक्शे से गिर पड़ीं जिससे उनको चोट भी आई।
  • महिला को उपचार के लिए पास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
  • महिला के मुताबिक पर्स में करीब 5 हजार रुपए, मोबाइल और ज़रूरी कागजात थे।
  • आपको बता दें कि घटनास्थल से चंद कदमो की ही दूरी पर पुलिस चौकी भी है।
  • लेकिन बावजूद इसके बेखौफ लुटेरों ने घटना को अंजाम देकर बड़े आराम से फरार हो गए।
  • कानपुर में महिलाओं के साथ इस तरह चलते राह लूट की घटनाएं आम बात हो गयी है।
  • बदमाशों में पुलिस का कितना खौफ है ये इस तरह की घटनाओं से साफ जाहिर होता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें