Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बेटा यूपी में कैबिनेट मंत्री, पिता बेटे की रैली के लिए बना रहे झण्डा

सन्नू राजभर उर्फ पक्का सरदार

सन्नू राजभर उर्फ पक्का सरदार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के 80 वर्षीय पिता सन्नू राजभर उर्फ पक्का सरदार लखनऊ आवास पर पार्टी का झंडा तैयार करते हुए नज़र आएं|

 

पिता सन्नू राजभर का कहना है कि अभी बेटे को और आगे जाना है। वे बेटे को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा देखना चाहते हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि उनका बेटा ही गरीब और मजलूमों की हर समस्याा का समाधान कर सकता है, इसीलिए जबतक बेटा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन ना हो जाए; वह अपने बेटे के लिए झंंडा बनाते रहेंंगे।

 

पार्टी प्रवक्ता पियूष मिश्रा ने अनुसार, “रमाबाई अम्बेडकर मैदान में पार्टी के 16वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुलामी छोड़ो, समाज जोड़ो अतिपिछड़ा; अतिदलित भागीदारी महारैली प्रस्तावित है| इस रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए हैं|”

Related posts

‘बीफ मामले’ में सूबे की सियासत फिर से तेज, शुरू हुआ आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर!

Divyang Dixit
9 years ago

मार्टिना हत्याकांड- माँ को छोड़ कर किसी को नही बक्शा जायेगा-SSP

kumar Rahul
7 years ago

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम

Desk
4 years ago
Exit mobile version