उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमनमणि त्रिपाठी को शुक्रवार की रात सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया, अमनमणि त्रिपाठी को उनकी पत्नी सारा सिंह की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

9 जुलाई, 2015 को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत:

  • समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमनमणि त्रिपाठी को दिल्ली से सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है।
  • सीबीआई ने ये गिरफ्तारी शुक्रवार की रात की।
  • अमनमणि त्रिपाठी को उनकी पत्नी सारा सिंह की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया।
  • गौरतलब है कि, सारा सिंह की हत्या 9, जुलाई 2015 को सिरसागंज में हुई थी।

पति के साथ जा रही थी दिल्ली:

  • सारा सिंह की मौत 9 जुलाई 2015 को सिरसागंज में हुई थी, उस वक़्त वो अमनमणि के साथ दिल्ली जा रही थी।
  • पति-पत्नी कार से दिल्ली जा रहे थे।
  • अमनमणि ने पुलिस को बताया था कि, सारा की मौत सड़क हादसे में हुई थी जबकि अमनमणि के शरीर पर एक भी चोट के निशान नहीं थे।
  • दुर्घटना के बाद सारा सिंह के परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई थी।
  • मामले में राज्य सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।

घरवालों की मर्जी के बिना की थी शादी:

  • सारा सिंह ने अमनमणि से जुलाई 2013 को घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी।
  • दोनों ने लखनऊ के एक आर्यसमाज समाज मंदिर में शादी की थी।

पिता अमरमणि त्रिपाठी भी जेल में सजायाफ्ता:

  • अमनमणि के पिता अमरमणि भी एक मामले के तहत जेल में सजा काट रहे हैं।
  • इतना ही नहीं सारा के परिवारजनों के मुताबिक इस हत्या की साजिश अमरमणि ने रची है।

बिना वीडियोग्राफी हुआ था पोस्टमार्टम:

  • सारा सिंह की हत्या के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया था।
  • जिसके बाद डॉक्टर्स ने हाईप्रोफाइल केस के चलते पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी नहीं बनायीं थी।

ये भी पढ़ें: सीएम अखिलेश रामपुर दौरे पर जनता को देंगे योजनाओं का तोहफा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें