नोएडा अथॉरिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह के हजारों करोड़ रूपये के घोटाला मामले में सीबीआई ने उसकी पत्नी कुसुमलता की संपत्ति कुर्क कर दी है। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार देर शाम आगरा के देवरी रोड स्थित कोठी पर यह कार्रवाई की है।
यादव सिंह की पत्नी पर सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
- सीबीआई ने घोटले मामले में यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता के खिलाफ नोटिस जारी किया था।
- लेकिन कुसुमलता सीबीआई के सामने पेश नहीं हुई,
- वह पिछले काफी दिनों से फरार है।
- इसके बाद सीबीआई ने यादव सिंह और कुमुमलता की कोठी पर कुर्की का वारंट चस्पा दिया है।
जेल में बंद है यादव सिंह
- नोएडा प्राधिकरण के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह इस समय घोटाले मामले में गाजियाबाद की डासना जेल में बंद है।
- यादव सिंह के खिलाफ 954 करोड़ की परियोजनाओं में अपने लोगों को ठेके देने का आरोप है।
- वहीं सीबीआई के पास ऐसी कई अहम जानकारियां है कि उनकी पत्नी भी इसमें शामिल है।
- इसके चलते सीबीआई ने उनकी पत्नी के खिलाफ भी नोटिस जारी किया था।
- लेकिन वह अब तक फरार है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#cbi kusum lata
#kusum lata Disproportionate assets
#kusum lata yadav singh
#Yadav Singh corruption case
#yadav singhs wife kusum lata property
#नोएडा अथॉरिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह
#पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह
#प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)
#यादव सिंह
#यादव सिंह के खिलाफ 954 करोड़
#यादव सिंह प्रकरण
#सीबीआई यादव सिंह