[nextpage title=”video” ]

राजधानी के हसनगंज थाना क्षेत्र में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में एक दबंग के गुर्गों ने गेस्ट हॉउस संचालक को बेरहमी से पीट दिया।

  • पिटाई की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
  • घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
  • पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज कर लिया।
  • पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस दबंगों को बचाने में जुटी हुई है।
  • केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही है।
  • वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी हसनगंज ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
  • विवेचना में जो सच होगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

अगले पेज पर देखिये घटना का सीसीटीवी:

[/nextpage]

[nextpage title=”video” ]

यह है पूरा मामला

https://www.youtube.com/watch?v=vRrDRy8xKwM&feature=youtu.be

  • जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के निरालानगर में रहने वाले अशोक अग्रवाल का निरालानगर में ही श्रद्धा गेस्ट हॉउस है।
  • अशोक के अनुसार उनके पास में ही डी ग्लोबल पार्क के मालिक गोपाल अग्रवाल का होटल है।
  • पीड़ित का आरोप है कि गोपाल के होटल के कर्मचारी उसके गेस्टहाउस के सामने रात में कूड़ा डालते हैं।
  • इसका जब उसने पिछली 20 फरवरी को विरोध किया तो गोपाल उनसे उलझ गया।
  • रात करीब 12:20 बजे के करीब कूड़ा डालने को लेकर कहासुनी हुई।
  • इस दौरान पीड़ित अपने कुत्ते को टहला रहा था।
  • कहासुनी होने के बाद दबंग गोपाल के होटल के दर्जनों कर्मचारी आ धमके और पीड़ित को दौड़ाकर बीच सड़क पर पीटने लगे।
  • यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
  • इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
  • पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद रिपोर्ट दोनों पक्षों की तरफ से दर्ज कर ली।
  • लेकिन पुलिस ने गंभीर धाराओं ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी दबंगों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया।
  • पीड़ित का आरोप है कि पुलिस दबंगों को बचाने में जुटी है इसलिए जांच के बाद कार्रवाई करने का बहाना बना रही है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें