गुजरात और हिमांचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आते ही बीजेपी के चेहरों पर ख़ुशी साफ़ दिखाई देने लगी है। कानपुर में जिला भाजपा इकाई ने गुजरात और हिमाँचल प्रदेश में पार्टी को विजय बढ़त मिलने पर एक-दूसरे को गले लगाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं भाजपा कार्यकर्ता पूरे उत्तर प्रदेश में जश्न मना रहे हैं।

पीएम मोदी को दी बधाई

  • भाजपा कानपुर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी ने कहा कि बहुप्रतीक्षित गुजरात प्रदेश के नतीजे आते ही सभी पार्टियों के माथे पर परेशानी दिख रही है।
  • लेकिन भाजपा में प्रसन्नता की लहर है।
  • भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय के नीचे मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओ को बधाई और पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए और मेहनत से पार्टी को मजबूत करने की अपील की।
  • भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रसन्नता जताते हुए उन्हें भी बधाई दी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें