उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच और मुस्लिम महिला फाउंडेशन से जुड़ी महिलाओं ने पाकिस्तान का झंडा, वहां के पीएम नवाज शरीफ और आतंकी हाफिज सईद का पोस्टर जलाया गया।

मनाया गया वीरता दिवस:

  • वाराणसी में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच और मुस्लिम महिला फाउंडेशन से जुडी महिलाओं ने पाकिस्तान का झंडा, पीएम और आतंकी हाफिज सईद का पोस्टर जलाया गया।
  • साथ ही कश्मीर में मारे गए आतंकी बुरहान वानी की मौत पर पाकिस्तान में काला दिवस मनाया जाना था, जिसके खिलाफ प्रोटेस्ट में भारतीय सेना के लिए वीरता दिवस के रूप में मनाया गया।
  • मुस्लिम महिला फाउंडेशन की सदर नाजनीन अंसारी ने ये जानकारी दी।
  • उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्ट्री है और इस्लाम के नाम पर कलंक है।
  • साथ ही यह मांग भी रखी गयी है कि, पाकिस्तानी कलाकार सारा की फिल्म ‘इश्क क्लिक’ पर भी बैन लगाया जाये।
  • इन संगठनों से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता ने कहा कि, “हमें गर्व है कि, हम भारतीय हैं”।
  • एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि, हमारा विरोध आतंक और पाकिस्तान के खिलाफ है और पाकिस्तान ये न समझे कि, भारत के मुसलमान खामोश रहेंगे।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, हमें भारतीय सेना पर गर्व है।
  • मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश सेवा प्रमुख डॉ० हेमंत गुप्ता ने कहा कि, पाकिस्तान कश्मीर के बहाने भारत को घेरने की तैयारी में है।
  • उन्होंने कहा कि, पाकिस्तानी पत्थरबाजों को रियायत नही मिलनी चाहिए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें