हाल ही में केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन पर सातवाँ वेतन आयोग लगाने का फैसला किया था।

नहीं खुश हैं केंद्रीय कर्मचारी:

  • केंद्र सरकार के सातवें वेतन आयोग से केंद्रीय कर्मचारी खुश नहीं हैं।
  • वजह है सातवें वेतन आयोग में प्रमोशन और इन्क्रीमेंट इंडिविजुअल परफॉर्मेंस के आधार पर होगा।
  • कर्मचारियों का कहना है कि, इस शर्त से अफसरों की मनमानी बढ़ेगी, जिससे ईमानदार कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
  • कर्मचारियों के मुताबिक, इस शर्त के आधार पर अधिकारी अपने मातहतों का शोषण करेंगे।
  • साथ ही मनमानी के खिलाफ आवाज़ उठाने वालों को कमजोर बताएँगे और चमचागिरी करने वाले मातहतों को आगे किया जायेगा।
  • आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक, काम के आधार पर प्रमोशन का नियम तो बना दिया गया है, लेकिन इसके लिए कोई पैरामीटर नहीं है।
  • इलाहाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि, केंद्रीय कर्मचारियों संगठनों का यह फैसला बिलकुल भी मंजूर नहीं है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, इस बारे में सरकार को जानकारी दे दी गयी है, साथ ही इस फैसले को बदलने के लिए केंद्र सरकार को चार महीने का समय दिया है।
  • यदि केंद्र सरकार इस फैसले को नहीं बदलेगी तो कर्मचारी संघ सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे।
  • इलाहाबाद के ही अन्य कर्मचारी संघों ने इस फैसले को गलत बताया है।
  • साथ ही उन्होंने इस नियम से अफसरों के तानाशाह होने की बात भी कही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें