कांग्रेस पार्टी नहीं प्रापर्टी है, यह है खानदान व पानदान की पार्टी: मुख्तार अब्बास नकवी

बयानों को लेकर जैसे जैसे लोकसभा के चुनाव नजदीक आते जा रहे है वैसे वैसे ही राजनीति में नित नये बयान समाने आ रहे है। कांग्रेस के प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने के सवाल पर नकवी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं प्रापर्टी है। जहां तक प्रियंका गांधी को लाने का सवाल है तो लगता है बसपा और सपा को डराने के लिए कांग्रेस ने यह शिगूफा छोड़ा है। एक कॉलेज के समारोह में शामिल होने आए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस को खानदान व पानदान की पार्टी बताया है। उन्होंने आज गणतंत्र दिवस की परेड की सलामी ली और सभी को 70वें गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी। नकवी ने कहा कि कांग्रेस खानदान और पानदान की पार्टी है। इसमें तो खानदान के लोग सिंहासन पर बैठते हैं और अन्य कांग्रेसी पानदान लेकर शीर्षासन करते हैं।

 कभी मां तो कभी बेटा, कभी बहू तो कभी बेटी ही बैठ जाते है सिंहासन पर: नकवी
  • इसमें कभी मां तो कभी बेटा, कभी बहू तो कभी बेटी ही सिंहासन पर बैठते हैं।
  • नकवी यहां एक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
  •  इससे प्रदेश या देश की राजनीति पर कोई असर नहीं पडऩे वाला है।
  • गठबंधन से भाजपा की सीटों पर क्या असर पड़ेगा
  • इस सवाल पर बोले, भाजपा और भी ज्यादा सीटों से लोकसभा चुनाव जीतेगी।
  • भाजपा कार्यकर्ता पिछले पांच वर्ष में कराए गए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें