उत्तर प्रदेश में 66 साल के बाद 14 से वनवास काट रही भाजपा के लिए यूपी में आज बेहद अहम दिन है। रविवार को दोपहर सवा दो बजे योगी आदित्यनाथ बतौर यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान उनके साथ पहली बार यूपी में दो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और डॉ. दिनेश शर्मा भी मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे।

जश्न मनाने के लिए ग्रैंड शो

  • यूपी की सत्ता मिलने के बाद भाजपा जश्न मनाने के लिए ग्रैंड शो कर रही है। इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए तेरह राज्यों के मुख्यमंत्री के आने की संभावना जताई जा रही है।

सूची में यह नाम हैं शामिल

  • उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला प्रशासन को जो सूची के मुताबिक, शपथ समारोह में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान, गोवा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आसाम, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, झारखंड, आंध्र प्रदेश और नागालैंड के मुख्यमंत्री आ रहे हैं।
  • भाजपा शासित और गठबंधन वाले जितने भी राज्य हैं वहां के सीएम को भी न्योता भेजा गया है।
  • इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्रियों के अलावा राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र, उमा भारती, मेनका गांधी, महेश शर्मा, स्मृति ईरानी, संतोष गंगवार, मुख्तार अब्बास नकवी, संजीव बालियान, निरंजन साध्वी और अनुप्रिया पटेल भी समारोह में शामिल होने के लिए आ रही हैं।
  • प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, जेपी नड्डा, अनंत कुमार, श्रीप्रकाश, शिव प्रकाश, नितिन गडकरी, थावर चंद्र गहलौत, अरुण जेटली और रामलाल सहित सभी ग्यारह सदस्य भी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें