सेंट्रल रीजनल वर्कशाप कर्मचारी संघ रोडवेज कर्मियों का उत्पीडऩ केे खिलाफ गुस्सा फूटा। लखनऊ स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर काफी संख्या में संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के शोषण किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए नारेबाजी की। संगठन के प्रांतीय महामंत्री जसवंत सिंह ने कहा कि बारिश होने के चलते क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर पानी भरा हुआ था।

ये भी पढ़ें : अब यहाँ भी बुक करा सकेंगे ऑनलाइन टिकट!

ध्यान नहीं दे रहे अधिकारी

  • प्रांतीय अध्यक्ष त्रिलोकी व्यास ने कहा कि लखनऊ समेत प्रदेश भर में रोडवेज अधिकारी कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं।
  • कर्मचारियों के हित की मांगों पर भी अधिकारी बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं।
  • अधिकारियों की अनदेखी से कर्मचारियों को काफी समस्याएं उठानी पड़ रही हैं।
  • प्रांतीय महामंत्री जसवंत सिंह ने कहा कि परिवहन निगम के कर्मचारियों का क्षेत्रीय स्तर पर अधिकारी उत्पीडऩ कर रहे हैं।
  • उनकी कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
  • संगठन के 21 सूत्री मांगपत्र पर कोई विचार नहीं किया गया। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है।
  • उन्होंने बताया कि बीते साल अक्टूबर महीने में तत्कालीन प्रबंध निदेशक मृत्युंजय कुमार नारायण के साथ संगठन की 21  सूत्री मांगों पर वार्ता हुई थी।
  • समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया गया।
  • लेकिन एमडी के तबादले के बाद कभी अधिकारियों ने वार्ता नहीं की।
  • उन्होंने चेतावनी दी है कि अब कर्मचारी चुपचाप नहीं बैठेंगे।
  • अधिकारी या तो जल्द से जल्द गंभीरता से कर्मचारियों से संबंधित संगठन की 21  सूत्री मांगों का निराकरण करें।
  • नहीं तो बड़ा आंदोलन झेलने के लिए तैयार रहें।

ये भी पढ़ें : लाइट जाने पर खुल जाएगी लिफ्ट !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें