भोपाल सेंट्रल जेल से फरार आठ सिमी आतंकियों के एनकाउंटर पर विपक्ष द्वारा सवाल उठाये जाने पर केन्द्रीय मंत्री और चन्दौली सांसद महेंद्र नाथ पांडेय ने पलटवार किया है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ अंदरूनी और स्वार्थी ताकतें भारत को कमजोर करने में लगी हुई हैं। जो लोग साजिश रच रहें हैं उन्हें कड़ा जवाब दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार सबको एकता से जोड़कर चल रही है।

  • मालूम हो कि महेन्द्र नाथ पांडेय मंगलवार को सरदार पटेल की याद में आयोजित रन फॉर यूनिटी दौड़ में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
  • यह दौड़ वाराणसी के भारत माता मंदिर से मलदहिया पटेल प्रतिमा तक रही।
  • यहां केन्द्रीय मंत्री ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
  • महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बताया कि सरदार पटेल की याद में यह कार्यक्रम एक हफ्ते तक चलेगा।
  • सरदार पटेल के जन्मोत्सव को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

एक भारत-श्रेष्ठ भारतः

  • केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पटेल जी ने इस देश को एक सूत्र में पिरोने का महान कार्य किया है।
  • उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने एक भारत – श्रेष्ट भारत  जैसी योजना शुरू की है।
  • उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत तरक्की कर रहा है।
  • जल्द ही आने वाले समय में भारत पूरे विश्व के लिए एक मॉडल बनेगा।
  • हमारे पीएम सभी को साथ लेकर चलने की बात करते हैं।
  • महेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि सरकार शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सामाजिक विकास पर लगातार काम कर  रही है।
  • उन्होंने कहा कि जो भी लोग इसका विरोध कर रहें हैं, जनता उन्हें जवाब देगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें