उत्तर प्रदेश की साताधारी पार्टी में चल रहा घमासान अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से बढ़कर दिखाए देने लगा है। बीते दिनों सपा कार्यालय में हुई बैठक के बाद से कई नेता खुलकर अब अखिलेश के समर्थन में आ रहे है। पहले फिरोजाबाद से सपा सांसद अक्षय यादव ने अपने दीवाली के बढाए पोस्टर में सिर्फ अखिलेश यादव को रखा और अब सपा के राज्यसभा सांसद चंद्रपाल सिंह यादव अखिलेश के समर्थन में आ गए है।

होर्डिंग में दिखे सिर्फ मुलायम अखिलेश :

  • बीते दिन राज्यसभा सांसद चंद्रपाल सिंह यादव व उनके भतीजे सिंहव्रत यादव का दीपावली की शुभकामनाओं वाला होर्डिंग लगा है।
  • इसमें सपा राज्यसभा सांसद के साथ उनके भतीजे और सिर्फ मुलायम और अखिलेश दिख रहे है।

sp mp chandrapal simngh yadav hording

  • सपा प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के चाचा शिवपाल सिंह यादव को इस पोस्टर में जगह नहीं दी गयी हैं।
  • चंद्रपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद और कद्दावर नेता है।

यह भी पढ़े : जानें, सीएम अखिलेश के ‘विकास से विजय की ओर’ रथ यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम!

  • समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव रामगोपाल यादव के यह काफी करीबी माने जाते है।
  • रामगोपाल के जाने के बाद से ही पार्टी के निचले स्तर पर भी बिखराव दिखने लगा है।
  • सपा सांसद का इस तरह का बधाई होडिंग लगाना इस बात की तरफ पूरा इशारा करता है।

यह भी पढ़े : जरूरी थी सर्जिकल स्ट्राइक: अपर्णा यादव

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें