उत्तर प्रदेश के वृन्दावन में भगवान कृष्ण के निर्माणाधीन देश के पहले थीम पार्क का काम साल 2020 तक पूरा हो जायेगा।

देश का सबसे ऊंचा मंदिर भी पूरा होगा 2020 तक:

  • सूबे के वृन्दावन में देश का सबसे ऊंचा मंदिर साल 2020 तक बनकर तैयार हो जायेगा, इसका नाम ‘चंद्रोदय मंदिर’ है।
  • मंदिर के साथ ही भगवान कृष्ण पर आधारित देश के पहले थीम पार्क का काम भी तब तक पूरा हो जायेगा।
  • मंदिर को भारतीय वास्तुकला और आधुनिक वास्तुकला के संगम से बनाया जा रहा है, जिसकी जानकारी परियोजना के निर्देशक सुव्यक्त नरसिम्हा दास ने दी।
  • सीएम अखिलेश यादव ने मार्च, 2014 में मंदिर का भूमि पूजन किया था।
  • यह मंदिर बैंगलौर के इस्कॉन पर आधारित होगा, साथ ही मंदिर का ढांचा करीब 500 से अधिक स्तंभों पर खड़ा होगा।

कुछ ऐसा होगा मंदिर और थीम पार्क:

  • वृन्दावन में बन रहे मंदिर और थीम पार्क में पर्यटकों के लिए आकर्षण के बहुत से साधन होंगे।
  • मंदिर के चारों ओर वृन्दावन के वन की तर्ज पर हरे-भरे वन की श्रृंखला बनायी जाएगी।
  • मंदिर भवन वटवृक्षों, ताल वन ताड़ के पेड़ों से घिरा होगा और तालाब कमल के फूलों से भरे होंगे।
  • मंदिर परिसर में यमुना के आधार पर सुन्दर झरने का निर्माण किया जायेगा, जहाँ पर्यटक नाव की सवारी का भी मजा ले सकेंगे।
  • जंगलों में कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया जायेगा।
  • निर्देशक के मुताबिक, परिसर में भागवत पुराण एक्सपो और कृष्ण संग्रहालय भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे।
  • मंदिर में लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से ब्रह्मांड की छवि दिखाई जाएगी, मंदिर की लिफ्ट पर्यटकों को करीब 700 फुट की ऊंचाई तक ले जाएगी, जहाँ से वो पूरे बृज क्षेत्र के नज़ारे का आनंद उठा सकते हैं।
  • मंदिर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के खाने का कार्यक्रम और क्षेत्र की विधवाओं के लिए कई सुविधाएँ होंगी।
  • इस परियोजना पर करीब 700 करोड़ रपये की लागत आएगी, सारा खर्च ‘वृंदावन चंद्रोदय मंदिर’ प्रबंधन जनता से एकत्रित चंदे के माध्यम से उठा रहा है।
  • मंदिर को दुनिया का पहला ऐसा मंदिर बनाया जा रहा है जो, लीडरशिप इन एनर्जी एंड एनवॉयरमेंट डिजाइन की ओर से गोल्ड रेटिंग प्रमाणपत्र प्राप्त करने के सभी मानकों को पूरा करता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें