राष्ट्रीय लोकदल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह की 115वीं जयंती दिल्ली सहित कई प्रान्तों में किसान दिवस के रूप में मनायी जायेगी। यह जानकारी देते हुये राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल दुबे ने बताया कि इस अवसर पर दिल्ली स्थित किसान घाट पर प्रातः 8:00 बजे कार्यक्रम तथा 10 बजे मावलंकर हाल बिठठलभाई पटेल हाउस रफी मार्ग नई दिल्ली में जयंती समारोह का बडा आयोजन किया गया है।

कई दिग्गज नेताओं को किया गया आमंत्रित

  • उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव जयंती समारोह के संयोजक होंगे।
  • समारोह को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी सहित पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेशीय नेता सम्बोधित करेंगे।
  • उन्होंने बताया कि जयंती समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री व काॅग्रेस के नेता डाॅ. मनमोहन सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देव गौडा, समाजवादी पार्टी के नेता प्रो. रामगोपाल यादव, एन.सी.पी. के नेता शरद पवाॅर सहित राजद, टी.एम.सी., सी.पी.आई., सी.पी.आई (एम.) के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।
  • उन्होंने बताया कि पार्टी चौ. साहब की जयन्ती पूरे उ.प्र. में किसान दिवस के रूप में मना रही है।
  • इस अवसर पर विचार गोष्ठियां, किसान पंचायत, किसान चौपाल, रक्तदान, फल वितरण, आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे तथा 23 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक किसान सप्ताह के रूप मनाया जायेगा।
  • जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता गांव, कस्बों तथा नगरों में चौ. साहब की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे।
  • उन्होंने आगे बताया कि हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, उडीसा, बिहार तथा मध्य प्रदेश में भी चौ. साहब की जयंती किसान दिवस के रूप में मनायी जायेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें