सावन के महीने में भगवान शिव की भक्ति में रमे भक्तों ने चौथे सोमवार (furth monday) को मंदिरों में बाबा के दर्शन किये। चौथे सोमवार को पूरे उत्तर प्रदेश के शिव मंदिरों में भोर से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।

वीडियो: पासपोर्ट कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल!

  • भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए हर हर महादेव के जयकारों का उद्यघोष करते हुए श्रद्धालु लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
  • वहीं मंदिरों के बाहर भांग, धतूरा और गंगाजल की भी व्यवस्था रही।
  • मंदिरों के आसपास भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

तमंचे की नोक पर 5 युवकों ने महिला से किया गैंगरेप!

गूंजे बम बम भोले के जयकारे

  • सावन के चौथे सोमवार पर ताज नगरी आगरा में प्राचीन पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर विशाल मेले का आयोजन होता है।
  • पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर सुबह 3 बजे से शिव भक्त भगवान भोले शंकर की पिंडी पर बेल, धतूरा और दूध की धार चढ़ा रहे हैं।
  • हर-हर भोले बम-बम भोले के जयकारों के साथ हजारों शिवभक्त मनोकामना पूर्ण करने के लिए दिया भी जला रहे हैं।

वीडियो: एसपी बंगले के पास युवती पर तेजाब से हमला!

  • प्राचीन महादेव मंदिर पर हजारों की संख्या में आने वाले शिव भक्तों के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा भारी इंतजामात किए गए।
  • तो वहीं शिव भक्त भी भगवान भोले शंकर का दर्शन कर पुण्य लाभ कमा रहे हैं।
  • इस मौके पर प्राचीन महादेव मंदिर के महंत अज्जू भैया का कहना है कि सावन के चौथे सोमवार को भगवान भोले शंकर पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के दर्शन का विशेष महत्व है।

हरदोई : डकैतों, चोरों से निपटने के लिए पिहानी SO की सराहनीय पहल!

  • वहीं लखीमपुर खीरी जिले में छोटी काशी के नाम से मशहूर गोला गोकर्णनाथ में तड़के से ही भक्तों का शैलाब उमड़ता रहा।
  • प्रदेश के अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
  • देर रात से ही कांवड़ियों की कतार लगी रही।
  • इसके अलावा (furth monday) लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर सहित सभी छोटे बड़े मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली।

बीकेटी में बवाल: 19 हिरासत में, एक दर्जन घायल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें