मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में शुक्रवार को (checking campaign) यातायात अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में लखनऊ की पुलिस और यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। अभियान के तहत यातायात के नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही पुलिस ने वाहन स्वामियों से जुर्माना भी वसूला।
VIP कल्चर: भाजपा नेताओं की गाड़ियों में दिखे हूटर!
सिविल पुलिस ने किये 6523 वाहनों के चालान
- एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि सीएम के निर्देशानुसार शुक्रवार को शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है।
- इस अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में बिना हेलमेट वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
- अभियान के तहत जिगजैग बैरियर लगाकर व्यस्त चौराहों को चुना गया था।
- अभियान के तहत शहर के 43 थानों द्वारा 104 पॉइंट्स पर चेकिंग की गई।
- जबकि यातायात पुलिस ने 80 पॉइंट्स पर चेकिंग की। अभियान के तहत 6523 वाहनों का चालान किया गया।
- इस दौरान 43 वाहनों को सीज आकर 3 लाख 60 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
फिरोजाबाद से किडनैप व्यापारी को पुलिस ने किया बरामद!
यातायात पुलिस ने किये 1657 चालान, वसूला 1,09700 रूपये जुर्माना
- पुलिस महानिदेशक यातायात एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखनऊ के आदेशानुसार सड़क दुघर्टनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए 2 सप्ताह के तिथिवार घोषित मदवार चेकिंग अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट के विरूद्व सघन अभियान शुरू किया गया।
अमित शाह इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में कर रहे मीटिंग!
- अभियान में एस0पी0 ट्रैफिक रवि शकर निम, सीओ डॉ. राजेश तिवारी एवं समस्त टीआई, टीएसआई एवं एचसीपी ने सघनता से शहर के विभिन्न 80 चौराहों/तिराहो पर चेंकिग अभियान किया गया।
इंजीनियर ने ऐप के लिए ‘आधार डाटाबेस’ में लगाई सेंध!
- यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान कुल 1657 चालान किये।
- जबकि 3 वाहनों (checking campaign) को सीज कर 1,09700 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
बिना मान्यता के चल रहा इस्लामिया पब्लिक स्कूल!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.