उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र कल से समाप्त हो रहा है, जिसके तहत आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा के सामने फोटो सेशन कराया।

सभी सपा विधायक हुए शामिल:

  • राजधानी लखनऊ में विधानसभा के बाहर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज फोटो सेशन कराया।
  • जिसमें समाजवादी पार्टी के सभी विधायक शामिल हुए।
  • फोटो सेशन में कौमी एकता दल के विधायक अफजाल अंसारी और मुख़्तार अंसारी भी शामिल हुए।

चिड़ियाघर में सीएम ने फोटो प्रदर्शनी का किया अनावरण:

  • राजधानी लखनऊ के चिड़ियाघर में आज फोटोग्राफर क्लब कार्यक्रम के तहत फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
  • सीएम अखिलेश ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।
  • यह प्रदर्शनी दो दिनों तक चलेगी।

सीएम का संबोधन:

  • चिड़ियाघर में फोटो प्रदर्शनी के मौके पर अखिलेश यादव ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
  • जहाँ उन्होंने कहा कि, लोग यहाँ घूमने आते हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, चिड़ियाघर में लोगों को बहुत सी चीजें देखने को मिलती हैं।
  • मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, सपा सरकार मदद में कहीं पीछे नहीं हटेगी।
  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, सरकार ने बहुत बड़े-बड़े काम किये हैं, जनता मौका देगी तो और बेहतर काम करेंगे।
  • इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, इन बेहतरीन तस्वीरों के लिए सभी फोटोग्राफर्स को बधाई।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें