उत्तर प्रदेश सबसे बड़े राजनीतिक कुनबे में चल रहे सियासी घमासान के चलते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 5 कालिदास मार्ग पर आयोजित सभी विधायकों और मंत्रियों की बैठक के बाद 235 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इससे सियासी हलचल और बढ़ गई है। ज्ञात हो कि, टिकट के बंटवारे को लेकर सीएम अखिलेश ने सपा प्रमुख के साथ उनके आवास पर बैठक की थी। सपा प्रमुख के आवास पर हुई बैठक में सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे थे। गौरतलब है कि, सपा प्रमुख ने टिकट वितरण में कई अखिलेश समर्थकों के टिकट को रद्द कर दिया था।

अखिलेश ने इनको मिला टिकट

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जो लिस्ट जारी की है उसमें शामली से मोहम्मद नाहिद हसन को प्रत्याशी बनाया गया है।
  • वहीं बिजनौर के नजीबाबाद से तसलीम अहमद को प्रत्याशी बनाया गया है।
  • बिजनौर के नगीना से मनोज कुमार पारस को टिकट मिला है।
  • बिजनौर के धामपुर से ठाकुर मूलचंद चौहान को प्रत्याशी बनाया गया है।
  • बिजनौर से रुचि वीरा को प्रत्याशी बनाया गया है।
  • मुरादाबाद के ठाकुद्वारा से नवाब जान खां को प्रत्याशी बनाया गया है।

यहां देखिये पूरी सूची

[ultimate_gallery id=”40985″]

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें