पूरे प्रदेश में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की 116वीं जयन्ती किसान दिवस के रूप में मनाई गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विधान भवन में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल राम नाईक सहित तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौधरी जी किसानों के मसीहा थे। उन्होंने किसानों को आत्मनिर्भर बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौधरी जी का सपना पूरा कर रहे हैं। 2014 के पहले किसानों की समस्याओं पर अधिक ध्यान नहीं दिया जाता था। मोदी जी के आने के बाद इस पर कार्य किया गया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी सरकार ने अब तक करीब 86 लाख किसानों का औसतन 60 हजार रुपये कर्ज माफ किया। 2017 के पहले यूपी में किसानों की फसल नहीं खरीदी जाती थी। पर अब किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिया जा रहा है। धान की लागत 1000 रुपये होती है, हम किसानों को 1700 रुपये दे रहे हैं। योगी ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता में किसान हैं। हमने सफलतापूर्वक ऋणमोचन को लागू करवाया। आज भारत का किसान इतना सक्षम है कि पूरी दुनिया का पेट भर सकता है।

राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में इस अवसर पर रालोद कार्यकताओं ने अपने अपने जनपदों में विचार गोष्ठियां, सभाएं, चौपाल, पंचायत आदि कार्यक्रम आयोजित कर अपने प्रिय नेता को याद किया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय लोकदल के मुख्यालय पर चौधरी साहब की प्रतिमा के समक्ष प्रातः 10 बजे हवन पूजन किया गया। तत्पष्चात राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा चौधरी चरण सिंह अमर रहे, राष्ट्रीय लोकदल जिन्दाबाद के नारे लगाते हुये विधान सभा की तरफ पैदल मार्च किया और विधान भवन स्थित चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके पुष्पांजलि अर्पित की गयी।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें