मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन पर विधानसभा पहुँच चुके हैं।

25 साल पूरे करने वाले 10 विधायकों को किया सम्मानित:

  • सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन विधानसभा पहुंचे।
  • जहाँ उन्होंने वरिष्ठ विधायकों को सम्मानित किया।
  • सीएम अखिलेश यादव ने विधानसभा में 25 साल पूरे कर चुके 10 सदस्यों का सम्मान किया।

सम्मानित होने वाले सदस्य:

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा में अपने 25 साल पूरे कर चुके 10 सदस्यों को अखिलेश यादव ने सम्मानित किया।
  • सम्मानित होने वाले सदस्यों के नाम निम्न हैं।
  • विधानसभा स्पीकर माता प्रसाद पाण्डेय।
  • मौजूदा समय में नगर विकास मंत्री और सपा विधायक आज़म खान।
  • विधायक श्याम सुंदर शर्मा।
  • विधायक श्यामदेव राय चौधरी।
  • सुरेश खन्ना।
  • रामगोविन्द चौधरी।
  • दुर्गा यादव।
  • अवधेश प्रसाद।
  • नरेन्द्र सिंह यादव।
  • राजू कुमार सिंह।

विधानसभा में आज ध्वस्त कानून-व्यवस्था पर होगी चर्चा:

  • यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन आज सदन में ध्वस्त कानून-व्यवस्था पर चर्चा होगी।
  • हालाँकि, मंगलवार को भी सदन में इस पर चर्चा हुई थी लेकिन, कार्रवाई के बीच में ही बसपा नेताओं ने सदन से वाकआउट कर दिया था।
  • जिसके बाद सदन की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें