मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता (cabinet meeting updates) गुरुवार को कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कई अहम फैसलों पर चर्चा की गई। साथ ही, जनता तक प्रदेश सरकार की हर योजना का लाभ पहुँचाने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए गये। इस बीच सरकार ने भूजल गिरावट को रोकने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने का फैसला किया है।

नवनीत सहगल ने किया औचक निरीक्षण, अफसरों के छूटे पसीने

योगी की कैबिनेट पर एक नजर

1. शाम 7:30 बजे योगी की अध्यक्षता में आयोजित काबिना की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गये।
2. कैबिनेट की बैठक में भूजल गिरावट को रोकने के लिए आठ बिन्दुओं पर चर्चा की गई।
3. इसके लिए सरकार ने राज्य भूजल संरक्षण मिशन से जुड़ा प्रस्ताव लाना तय किया गया है।
4. इसके तहत कैबिनेट बैठक में सूबे के 271 विकासखंडों के 22 शहरों का चयन किया गया है।
5. कैबिनेट मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि भूजल संरक्षण के लिए मास्टर प्लान का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया गया है।
6. उन्होंने कहा कि इसमें तालाब को पुनर्जीवित करना, चेकडेम बनाने की योजना को तरजीह देना तय किया गया है।

कारिगल युद्ध लड़ने वाले रिटायर्ड फौजी को इंसाफ नहीं दे पाई पुलिस
7. उन्होंने बताया कि (cabinet meeting updates) शासकीय विभागों में खरीद के लिए भारत सरकार की GEM को अडॉप्ट करने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में लाया गया है।
8. इसके तहत मीडिया को जानकारी देते हुए सिंह ने कहा कि GEM को लेकर केंद्र के साथ MOU भी साइन किया जायेगा।
9. साथ ही, अधीनस्थ शिक्षा के शिक्षकों के रिक्त पदों की तैनाती का प्रस्ताव भी कैबिनेट में लाया गया है।
10. सिद्धार्थनाथ की ओर से जारी की गई जानकारी में बताया गया है कि अस्थाई व्यवस्था के लिए रिटायर्ड सहायक अध्यापकों की तैनाती पर भी सरकार विचार करेगी।
11. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि साढ़े 6 करोड़ की लागत से 22 इनोवा क्रैस्टा गाड़ियां खरीदी जाएंगी।
12. दरअसल, 23 वाहन खराब थे जिनमें 22 वाहन की नीलामी के बाद एकत्रित रूपये से नई गाड़ियां खरीदी जाएंगी।
13. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लोक निर्माण विभाग (PWD) ने हुडको से 6 हज़ार एक सौ करोड़ का लोन लिया है।

वीडियो: छात्रा ने प्रिंसिपल पर लगाया अश्लीलता करने का आरोप, थाने पर हंगामा
14. बता दें कि कैबिनेट बैठक में सड़कों के चौड़ीकरण, सुन्दरीकरण व नई सड़कों के निर्माण के लिए सरकार ने कुछ नये कदम उठाये हैं।
15. साथ ही, मंत्री श्रीकांत शर्मा के मुताबिक, पावर फार आल के तहत हर गाँव को रौशन करने और 24 घंटे बिजली मुहैया करने के लिए सरकार काम कर रही है।
16. राजकीय कॉलेजों में रिक्त पदों पर 9342 शिक्षकों की नियुक्ति का फैसला लिया गया। साथ ही यह भी निर्णय हुआ कि रिटायर्ड शिक्षकों की मानदेय पर नियुक्ति होगी।
17. सड़कों व (cabinet meeting updates) पुलों के निर्माण के लिए हुडको से 6100 करोड़ रुपये का ऋण लिया जाएगा।

50 की उम्र में जबरन सेवानिवृत्ति के खिलाफ परिषद हुआ सक्रिय

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें