उत्तर प्रदेश अब परिवहन निगम की बसों की स्टेयरिंग महिलाओं के हाथ दे दी गई है। परिवहन निगम अपनी पचास पिंक बसों में महिला चालक और कंडेक्टर भी होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन विभाग के बेड़े में शामिल पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन पिंक बसों का शुभारंभ निर्भया योजना के तहत किया गया है। सीएम योगी ने इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में तीन ऑनलाइन सेवाओं का शुभारम्भ किया। इसके अलावा 37 बस स्टेशन का शिलान्यास/लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान राजयमंत्री परिवहन (स्वतंत्र प्रभार) प्रोटोकॉल एवं ऊर्जा स्वतंत्रदेव सिंह सहित परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]कैसी है पिंक बस में सुरक्षा [/penci_blockquote]
➡महिला परिचालक।
➡ सुरक्षा कैमरे युक्त।
➡ जीपीएस के माध्यम से ट्रैकिंग।
➡ पैनिक बटन।
➡ वातानुकूलित।
➡ पुरुष सहयात्री अनुमान।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]नवीन ऑनलाईन सेवाएं[/penci_blockquote]
➡ ऑनलाइन फिटनेस प्रमाण पत्र निर्गमन।
➡ वीआईपी नंबर के लिए ई-ऑक्शन।
➡ प्रदूषण प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]इंटरसेप्टर वाहन [/penci_blockquote]
➡ 40 इंटरसेप्टर वाहन लागत 6.02 करोड़ रुपये।
➡ यूपी तथा परिवहन निगम के इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम से कनेक्शन।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]10 जनरथ वातानुकूलित एवं 4 स्लीपर बस [/penci_blockquote]
➡ पूरे प्रदेश में ऑनलाइन परमिट व्यवस्था लागू।
➡ प्रत्येक मंडल में ड्राइवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की स्थापना प्रगति पर है।
➡ सरकार के संकल्प के अनुक्रम में प्रदेश के 17500 गांव बस सेवा से पोषित।
➡ पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत 322 सीएनजी बस का संचालन।
➡ कुंभ मेला में 500 सटल बसों का संचालन एवं विश्व की सबसे बड़ी बस परेड बना कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
➡ विभिन्न नंबर सेव स्टेशन का नवनिर्माण/पुनर्निर्माण।
➡ राजस्थान, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश के साथ अंतर राज्य परिवहन समझौता।
➡ भारत नेपाल के मध्य नई बस सेवा का संचालन।
➡ सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए वृहद अभियान।
➡ 25 सेवाओं में आवेदन एवं की चालन की सुविधा।
➡ परिवहन निगम के डिपो में ऑटोमेटिक फ्यूल मैनेजमेंट सिस्टम लागू।
➡ बस बेड़े में 1030 नई बसें सम्मिलित।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें