Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

Chief Minister Yogi Adityanath Greets New Year 2019 Attacked Congress

Chief Minister Yogi Adityanath Greets New Year 2019 Attacked Congress

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर प्रेस वार्ता में प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनायें दीं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम प्रदेश के विकास के लिए प्रयास को और तेज करने का कार्य करेंगे। गाजीपुर हिंसा के किसी भी दोषी को हम छोड़ेंगे नहीं। सीएम ने कहा हमारी योजना प्रदेश के हर कोने को विकसित करने की है। प्रदेश के हर नागरिक को हम विकास से जोड़ना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को नववर्ष की शुभकामना देने के साथ ही कांग्रेस पर घोटाला करने के मामले में जमकर हमला बोला है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश में राज किया है। इस दौरान इन्होंने घोटालों का भी लंबा रिकार्ड बनाया है। अब जब इनके घोटालों के मामले सामने आ रहे हैं, तब यह लोग सीनाजोरी पर उतर रहे हैं। कांग्रेस ने किसी भी स्थान पर घोटाला करने में कोई कंजूसी नहीं की है। जल, थल, नभ और हर क्षेत्र में कांग्रेस में घोटाले किये और उसकी परतें खुली हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का 2004 से 2014 का कार्यकाल घोटालों का रहा है। घोटालों से कोई क्षेत्र अछूता नहीं रहा। अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला भी इसी की कड़ी है। जैसे जैसे इसकी परते खुलेंगी कांग्रेस बेनक़ाब होती जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने रक्षा सौदों में रिश्वखोरी से खुद को अलग रखा होता तो देश को रक्षा मामलों में बेहद मजबूत होने में इतना इंतजार नही करना पड़ता। इस पर तो कांग्रेस को देश के हर नागरिक से माफी मांगनी चाहिए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस की हालत को चोर मचाये शोर जैसी है। कांग्रेस का घोटालों का इतिहास रहा है। अब तो ईडी और मिशेल के बयान से सच्चाई सामने आ गई है। कांग्रेस के आंतरिक मामले भी अगस्ता वेस्टलैंड मामले में जुड़े हैं। ईडी की घोटाले को जानकारी 2013 से आ रही है। कांग्रेस इस मामले में लीपापोती करना चाहती है। इस बड़े घोटाले में तो संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम आया है। कांग्रेस ने आरोपी मिशेल के लिए वकील लगाया है। कांग्रेस चोरी भी करती है और सीनाजोरी भी करती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद मामले पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा इस पार्टी ने जीवन के हर क्षेत्र में घोटाले किए हैं और इसके लिए पार्टी और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस बार-बार अपने कारनामों के जरिये देश के आम नागरिकों और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती रही है। अगस्ता वेस्टलैंड डील ने देश की छवि खराब की। तत्कालीन रक्षा मंत्री एंटनी कमेटी ने सौदे को आगे बढ़ाया। कांग्रेस नेताओं को घूस दी गई। चोर की दाढ़ी में तिनका है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र को दूषित किया है। यह समय समय पर सामने आया भी है। हमें दुख है कांग्रेस ने संस्थापकों के मूल्यों को भी नकारा है, आज का नेतृत्व बिल्कुल फेल है। अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले की जो परतें खुल रही हैं, उससे कांग्रेस घबराई हैं। माना जा रहा है कि अगस्ता वेस्टलैंड खरीब मामले में करबी 360 करोड़ रुपया का घोटाला हुआ है। जिसमे 150 करोड़ रुपये कांग्रेस के नेताओं को मिला है। अगर कांग्रेस ने सही काम।किया होता तो आज समय और पैसे की बचत होती।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

आजम को अखिलेश ने दिया झटका, सौंपी इस ‘नेता’ को बड़ी जिम्मेदारी!

Kamal Tiwari
8 years ago

विवाहिता को किया जलाकर मारने का प्रयास, केस दर्ज!

Sudhir Kumar
8 years ago

अयोध्या में ग्राम प्रधान के ठेकेदार पुत्र की गोली मारकर हत्या

Sudhir Kumar
6 years ago
Exit mobile version