लखनऊ में शहीद पथ पर अवध शिल्पग्राम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश दिवस और विश्वकर्मा श्रम सम्मान के अवसर कर स्मार्ट सिटी के तहत आठ सौ करोड़ की योजनाओं व परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सबको यूपी दिवस की बधाई देता हूं। आज उत्तर प्रदेश 69 वर्ष का हो गया है। हमको तो यूपी दिवस की प्रेरणा राज्यपाल से मिली है। बीते वर्ष भी उनकी प्रेरणा पर हमने यूपी दिवस मनाया था और उसका दूसरा संस्करण आज हम मना रहे है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश को कभी भी ऐसा राज्यपाल नही मिला जिसने राजभवन के दरवाजे जनता के लिए खोल रखे हों। उत्तर प्रदेश में स्पोर्ट्स कोटा के तहत लंबे समय से खाली पद जल्द भरे जाएंगे। उत्तर प्रदेश दिवस पर खिलाड़ियों को लक्ष्मण तथा रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव अनूप चंद्र पाण्डेय को इसका निर्देश भी दिया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पाण्डेय को निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश में खेल कोटा के अंतर्गत सभी विभाग में खाली पदों को भरने के साथ ही नये पद भी सृजित कराए जाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया कि प्रदेश में खिलाड़ी कोटे के पदों को भरने की सभी प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों के सामने आजीविका का संकट होगा तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि खेलो इंडिया खेलो को हर जगह लागू किया जाए। युवाओं को खेल के लिए प्रोत्साहित किया जाए, हर गांव में युवक मंगल दल हों। उन्होंने हर गांव में खेल मैदान बनाने के लिए जमीन ढूंढने का निर्देश भी दिया। प्रधानमंत्री की ‘खेलो इंडिया खेलो’ योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना को हर गांव तक ले जाने की जरूरत है। इसके साथ ही गांवों में युवक मंगल दल के गठन पर भी जोर दिया।

आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने खिलाडिय़ों को लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित करने के साथ दिव्यांग पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा को 11 लाख रुपया की राशि प्रदान करने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा के साहस और लगन की सराहना करते हुए उन्हें नकद 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे पहले उन्होंने अरुणिमा सिन्हा को उनके साहसिक कार्यों के लिए सम्मानित किया था। अपने भाषण में नकद ईनाम देने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें सम्मान तो दिया गया लेकिन नकद ईनाम देने में संकोच किया गया। वह युवाओं की प्रेरणास्रोत हैं। इस कारण वह यह घोषणा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के उद्यमी के साथ खेल तथा अन्य क्षेत्र में नाम रोशन करने वालों को सम्मानित किया गया है। कुल 193 लोगों का सम्मान किया गया है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश टूरिजम में नंबर एक की लड़ाई लड़ रहा है तो स्वच्छ भारत अभियान में भी शीर्ष पायदान पर आने के प्रयास में है। उन्होंने कहा कि हमने दंगा मुक्त प्रदेश के साथ रोजगार युक्त प्रदेश दिया है। उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर निवेश भी हो रहा है। हम तो गांव के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान कर रहे हैं। इसके तहत आज हमने 1500 लोगों को सम्मानित किया है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को सराहा[/penci_blockquote]
राज्यपाल राम नाईक ने अपने संबोधन में यूपी दिवस मनाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह यूपी में राज्यपाल बनकर आए थे तो यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प लिया था, लेकिन आज योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यह प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश बन रहा है। यहां खिलाडिय़ों का सम्मान हो रहा है तो सड़क पर बैठकर बाल काटने वाले नाई का भी सम्मान हो रहा है। समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, चौधरी लक्ष्मी नारायण, चेतन चौहान व मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। इस समारोह को राज्यपाल राम नाइक और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा. मंत्री लक्ष्मी नारायण और सत्यदेव पचौरी ने सम्बोधित किया।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]एक साल में 90 हजार करोड़ का निर्यात[/penci_blockquote]
मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना बेहद सफल रही है। इसकी बदौलत प्रदेश ने एक साल में 90 हजार करोड़ का निर्यात किया। योजना से एक साल में 57 हजार युवाओं को जोड़ा गया। उन्हें बैंकों से लोन दिलाया गया। प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में वाराणसी में सबसे अच्छी प्रदर्शनी ओडीओपी की रही। आने वाले पांच वर्ष में इसके जरिए हम 20 लाख लोगों को रोजगार देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्यमियों को सुरक्षा का सम्मान का वातावरण मुहैया कराया गया। जो यूपी पहले पिछड़ा माना जाता था, वह अब सबके प्रयासों और पुरुषार्थ से पर्यटन, स्वच्छता व विकास में नंबर वन की लड़ाई लड़ रहा है। यूपी की गंदगी, भ्रष्टाचार व दंगा मुक्त प्रदेश की छवि बन रही है। प्रदेश में अब तक 2.25 लाख लोगों को रोजगार दिया गया। प्रदेश में सभी भर्तियां पूरी पारदर्शिता के साथ हो रही हैं। इसके अलावा एक सवाल में प्रदेश में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]राज्यपाल को बताया 87 वर्ष का युवा[/penci_blockquote]
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में राज्यपाल राम नाईक की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसा कोई राज्यपाल नहीं रहा जिससे राजभवन को आम जनता के लिए खोल दिया हो। वह जनता के राज्यपाल हैं। वह हमेशा प्रदेश व जनता के हित में काम करते हैं और सुझाव और मार्गदर्शन देने में संकोच नहीं करते। यूपी दिवस मनाए जाने की प्रेरणा देने के लिए राज्यपाल का अभिनंदन करते हुए उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने अभी इसी समारोह में 193 पुरस्कार अपने हाथों से बांटे। दोपहर बाद वह मेरे साथ मुंबई जा रहे हैं और रात में 12 बजे वापस लौटेंगे। इतनी ऊर्जा के साथ काम करने के लिए मैं उनका अभिनंदन करता हूं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें