झाँसी में 16 अप्रैल को जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वाह् 10.45 बजे झांसी हवाई पट्टी पर आएंगे। वहां से वह 11 बजे नगर निगम सभागार पहुंचेंगे। यहां 13.00 बजे तक डिफेंस कॉरीडोर के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सीएम 13.05 बजे सर्किट पहुंचेंगे। यहां पर 13.50 तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके उपरांत अपराह्न 14.00 बजे जनसभा स्थल क्राफ्ट मेला मैदान पहुंचेंगे। वहां 14.20 बजे तक लोक कल्याणकारी परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण करेंगे। अपराह्न 14.20 से 15.55 (इस दौरान 15:15 से 15:45 तक मुख्यमंत्री आम सभा को सम्बोधित करेंगे) जनसभा स्थल पर सम्बोधन व स्वच्छ भारत मिशन की शपथ दिलाएंगे। इसके साथ में स्वच्छता ग्रहणियों व ग्राम प्रधानों का सम्मान, स्कूल अभियान के अंतर्गत स्कूली बच्चों को ड्रेस, बैग, जूता-मोजा का वितरण व जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा सम्मान एवं स्मृति चिह्न भेंट किये जाएंगे। मुख्यमंत्री 16.00 बजे क्राफ्ट मेला मैदान से हवाई पट्टी के रवाना होंगे और वहां से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

ये भी पढ़ें: मंत्री का पीए बन SP को हड़काने वाले गिरोह का पर्दाफाश

ये भी पढ़ें: बलात्कारी को बचाने वाले पर भी हो पास्को एक्ट के तहत कार्रवाईः संजय सिंह

ये भी पढ़ें: ऑनर किलिंग: बरेली में पिता और भाई ने की बेटी की बेरहमी से हत्या

ये भी पढ़ें: 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें