Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अखिलेश के वार से सहमी सरकार, देर रात आगरा पहुंचेंगे सीएम योगी

Yogi Adityanath will reach Agra

उत्तर प्रदेश में तूफान से मची तबाही को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना कर्नाटक दौरा बीच में ही छोड़ने का फैसला लिया है। वह शुक्रवार देर रात कर्नाटक से सीधा आगरा पहुंचेंगे और प्रभावित इकालों में जारी राहत कार्यों का जायजा लेंगे और अधिकारियों से मुलाकात कर पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे। यहां से वह कानपुर के लिए रवाना होंगे।

 बुधवार देर रात आए तूफान में उत्तर प्रदेश में 90 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें सर्वाधिक मौतें आगरा में हुई हैं। प्रशासन ने आगरा में 50 लोगों की मौत और 51 के घायल होने की पुष्टि की है। माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर अखिलेश यादव और कर्नाटक के मुख्यमंत्री द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद सीएम योगी ने अचानक प्रदेश वापसी का प्लान बनाया है। हालांकि इससे पहले उन्होंने अपने मंत्रियों को तत्काल प्रभावित इलाकों का दौरा करने का निर्देश दिया था।

गौरतलब है कि आगामी 12 मई को होने वाले कर्नाटक चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए सीएम योगी गुरुवार से कर्नाटक दौरे पर हैं। वह 5 मई तक वहां रैलियों को संबोधित करने वाले थे।

तूफान से मची तबाही के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ट्वीट कर सीएम योगी के ऐसे वक्त में कर्नाटक दौरे पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि सीएम को कर्नाटक का चुनाव प्रचार छोड़कर तुरंत यूपी वापस आना चाहिए था। जनता ने उन्हें अपने प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, ना कि कर्नाटक की राजनीति के लिए। इन हालातों में भी अगर वो वापस नहीं आते हैं, तो फिर वो हमेशा के लिए अपना मठ वहीं बना लें।

वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भी इस मुद्दे को उठाया था। कर्नाटक के सीएम ने लिखा था कि ऐसे समय में जब योगी की जरूरत यूपी में ज्यादा है तो वो कर्नाटक में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वो जल्द ही यूपी वापस लौटेंगे और जनता की मदद करेंगे।

Related posts

रायबरेली- बाइक सवार दो लोगों को कार ने मारी टक्कर

kumar Rahul
7 years ago

नोटबंदी पर पीएम मोदी ने लोगों से पूछा, ‘थोड़ा कष्ट झेलेंगे’?

Divyang Dixit
8 years ago

कल्यानपुर थाने के मवईया गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी हादसे मे 8 लोग घायल , 2 की हालत गम्भीर कानपुर रेफर, 6 घायल, जिला अस्पताल मे भर्ती, उन्नाव के बक्सर घाट गंगा स्नान करने जा रहे थे सभी.

Ashutosh Srivastava
6 years ago
Exit mobile version