• लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
  • आप को बता दे आनंद सिंह बिष्ट के लीवर और किडनी में दिग्गत बढ़ने की वजह से बीते 13 मार्च को उन्हें एस्स में भर्ती कराया गया था।
  • अस्पताल के गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम योगी आदित्यनाथ के पिता का इलाज कर रहे थे।
  • एम्स के डॉक्टरों के अनुसार आनंद सिंह बिष्ट को आईसूयी में भर्ती किया गया था और उनका डायलिसिस भी चल रहा था।
  • अडिशनल चीफ सेक्रेटरी अवनीश अवस्थी ने इस दुःखद घटना की जानकारी दी। जहाँ उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता ने आज इस दुनिया को 10:44 अलविदा कह दिया, हमारी गहरी संवेदनाएं है।
  • जानकारी के अनुसार 9 फरवरी को मुख्यमंत्री के पिता ने डिहाइड्रेशन व बीपी की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था।
  • जहां पर वरिष्ठ डॉक्टर मोहम्मद अकरम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। मुख्यमंत्री के पिता को यहां 9 फरवरी को भर्ती कराया गया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें