उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ रविवार को शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद रविवार शाम को ही यूपी सीएम आदित्यनाथ प्रेसवार्ता भी करेंगे। वहीं योगी आदित्यनाथ के सीएम बनाए जाने से प्रदेश और देश में चर्चा का एक नया विषय शुरू हो गया है। इसी को लेकर प्रदेश के नवनिर्वाचित उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बड़ा बयान दिया है।

योगी आदित्यनाथ पर केशव मौर्या का जवाब

  • उत्तर प्रदेश को रविवार को एक मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री मिल जाएंगे।
  • रविवार को योगी आदित्यनाथ के साथ ही केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा भी शपथ ग्रहण करेंगे।
  • योगी सीएम और केशव मौर्या व दिनेश शर्मा उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।
  • इसी बीच योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाए जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
  • केशव मौर्या ने इसका जवाब देते हुए कहा कि राज्य के विकास का खाका तैयार है।
  • शपथ ग्रहण के बाद सबको इसका जवाब मिल जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहुत सारी चुनौतियां हैं।
  • उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और रोजगार पर नज़र रहेंगी।
  • साथ ही किसानों के जीव में बदलाव लाना प्राथमिकता होगी।
  • उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को पटरी पर लाना हैं।

दो उपमुख्यमंत्री का फैसला

  • केशव प्रसाद मौर्या ने दो उपमुख्यमंत्री के संबंध में जवाब दिया।
  • उन्होंने कहा कि दो उपमुख्यमंत्री को फैसला पार्टी का है।
  • उन्होंने बताया है कि इसके पीछे का उद्देश्य राज्य का तेजी से विकास करना है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें