[nextpage title=”gayatri prajapati” ]

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति एक महिला से गैंगरेप, यौन-शोषण और एक नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप के मामले में जेल में बंद हैं। इसी क्रम में गायत्री प्रजापति के मामले में योगी सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए मामले में नया मोड़ ला दिया है।

अगले पेज पर जानें गायत्री प्रजापति के केस में योगी सरकार का ‘बड़ा फैसला’:

[/nextpage]

[nextpage title=”gayatri prajapati2″ ]

बदली गयी जांच अधिकारी:

  • उत्तर प्रदेश के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति गैंगरेप के आरोप में फिलहाल जेल में बंद हैं।
  • वहीँ राज्य की नई सरकार ने मामले में सख्ती बरतना शुरू कर दिया है।
  • राज्य सरकार ने मामले की जांच कर रही आलमबाग की सर्किल ऑफिसर अमिता सिंह को हटा दिया है।
  • गौरतलब है कि, पूर्व मंत्री होने के चलते केस प्रभावित होने की आशंका में यह कदम उठाया गया है।
  • जिसके बाद मामले की जांच का जिम्मा मिनाक्षी गुप्ता को सौंपा गया है।
  • गौरतलब है कि, मिनाक्षी गुप्ता को आलमबाग का नया सीओ बनाया गया है।

इन धाराओं में दर्ज है गायत्री प्रजापति पर मुकदमा:

  • आरोपी मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, अशोक तिवारी, पिंटू सिंह, विकास वर्मा, चंन्द्र पाल, रूपेश और आशीष शुक्ला पर थाना गौतमपल्ली में,
  • अपराध संख्या 29/11, आईपीसी की धारा 376 डी महिला के साथ गैंग रेप, 376/511,
  • महिला की बेटी के साथ रेप का प्रयास, 504,506 और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें