Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

प्रबुद्धता और मृत्यु से पहले आता है, मंदिरों एवं घाटों का शहर: बनारस!

varanasi1

उत्तर प्रदेश हमेशा से सैलानियों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा है। जिसकी वजह है यहाँ के अनेक दर्शनीय स्थल। इन दर्शनीय स्थलों में से एक है, शिव की नगरी ‘बनारस’। बनारस उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण शहर है, जो अपने अंदर तमाम रंग समेटे है। बनारस शहर गंगा नदी के तट पर बसा हुआ है। बनारस को वाराणसी भी कहा जाता है, जो नाम इसे यहाँ की मुख्य धारा ‘वरुणा’ तथा उसकी सहायक धारा ‘असी’ के नाम पर दिया गया है।

प्राचीन इतिहास:

हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार बनारस को भगवान शिव ने बसाया था। हिन्दू धर्म के सबसे बड़े ग्रंथों में से एक ‘महाभारत’ में भी ये कहा गया है, कि पांडव महाभारत के युद्ध के बाद भगवान शिव को ढूंढते हुए यहाँ आये थे, ताकि वे उन्हें उनके भाइयों के साथ घात तथा ब्रम्हहत्या के पाप से मुक्त कर सकें। यह शहर अपने आप में अनोखा है, केनेथ फ्लेचर के अनुसार यहाँ ऐसी कई जगह मौजूद हैं जिन्हें करीब 11वी से 12वी सदी ईसा पूर्व बनाया गया था।

मुख्य आकर्षण:

जंतर-मंतर: जंतर-मंतर ऑब्जर्वेटरी को 1737 में बनवाया गया था। जो गंगा नदी के किनारे घाटों के ऊपर स्थित है।

रामनगर किला: रामनगर के किले को काशी नरेश रजा बलवंत सिंह ने बनवाया था। यह किला गंगा नदी के पूर्वी किनारे के निकट तुलसी घाट के सामने स्थित है, इसे 18वी सदी में बनवाया गया था। बलुआ पत्थरों से बना ये किला शानदार है।

घाट ही घाट: बनारस शहर अपने रमणीय घाटों के लिए देश-विदेश में जाना जाता है। बनारस शहर के अंदर कुल 84 घाट हैं, जिनमें से दशाश्वमेध घाट, मणिकर्णिका घाट, पंचगंगा घाट तथा हरिश्चंद्र घाट कुछ नाम हैं।

मंदिर: बनारस शहर के अंदर 23000 मंदिर हैं, जिनमें से प्रमुख आकर्षण भगवान शिव का काशी विश्वनाथ का मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर तथा दुर्गा मंदिर हैं।

कैसे पहुंचे?

बनारस शहर में देश के हर हिस्से से आसानी से पहुंचा जा सकता है, यह भारत के सभी प्रमुख शहरों से हवाई,रेल तथा सड़क यातायात से जुड़ा हुआ है। शहर के अंदर टैक्सी, रिक्शा तथा तीन पहिया वाहनों से शहर के किसी भी हिस्से में जाया जा सकता है।

Related posts

लखनऊ- लर्निंग डीएल बनाने पर 30 जून तक लगी रोक,

Desk
4 years ago

CM के ड्रीम प्रोजेक्ट में अधिकारियों की लापरवाही से हो सकती है बड़ी दुर्घटना !

Ashutosh Srivastava
9 years ago

लखनऊ में संजय का फर्जी एनकाउन्टर करने के लिए उठा ले गयी थी STF पुलिस!

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version