उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिला में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया। यहां सीजेएम कोर्ट के क्लर्क ने अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज से घटना पर हड़कंप मच गया। जैसे ही लोग कमरे की तरफ दौड़े तो उसका खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आत्महत्या करने के कारणों के बारे में पता कर रही है। आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त असलहा और खोखा कारतूस कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की तफ्तीश कर रही है।
कन्नौज में सीजेएम कोर्ट के क्लर्क ने खुद को गोली से उड़ाया
![sub inspector commits suicide](https://uporg.in/wp-content/uploads/2018/04/Untitled-1-copy-73.jpg)
A young man shot himself after fight with fiance in kanpur