उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा के बाहर भाजपा और पुलिसकर्मियों की बीच झड़प हो गयी है। भाजपा के मथुरा हिंसा पर प्रदर्शन के दौरान यह घटना हुई।

मथुरा हिंसा पर सपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन: 

  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने भाजपा और पुलिसकर्मी भिड़े।
  • भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा और पुलिस की बीच कहा सुनी हो गयी।
  • गौरतलब है कि, भाजपा मथुरा हिंसा पर सूबे की समाजवादी सरकार के खिलाफ पर प्रदर्शन कर रही है।

देखें वीडियो:

https://youtu.be/6wFLyFOMLjI

कानपुर में लक्ष्मीकांत बाजपेयी का प्रदर्शन:

  • प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आज कानपुर के बड़े चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे।
  • उन्होंने मथुरा हिंसा पर सरकार से सवाल करते हुए पूछा की, पहले सूबे की सरकार जवाब दे कि, जवाहर बाग के अन्दर दुकानें कैसी खुली।
  • उन्होंने कहा कि, पहले सरकार जवाब दे, फिर भाजपा जवाब देगी।

योगी आदित्यनाथ ने की सरकार बर्खास्त करने की मांग:

  • उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा के सांसद योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि, मथुरा घटना के लिए सपा सरकार जिम्मेदार है।
  • उन्होंने कहा कि, सत्ता के इशारे पर ही जवाहर बाग में कब्ज़ा किया गया था।
  • इसके साथ ही उन्होंने गवर्नर से सपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है और मथुरा घटना की सीबीआई जांच कराने की भी मांग की है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें