यूपी के गाजीपुर जिला कारागार में बंद कैदियों ने एक सिपाही को बंधक बना कर जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जिला कारागार में छापेमारी हुई थी।

  • इस दौरान एक कैदी के पास से एक मोबाईल बरामद हुआ था। इस बात से कैदी आक्रोशित थे।
  • शनिवार सुबह कैदियों ने एक सिपाही को बंधक बना लिया।
  • इसकी सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
  • सूचना मिलते कप्तान और जिलाधिकारी भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ जेल पहुंचे।
  • सिपाही को छुड़ाने के लिए सुरक्षा बलों ने हवाई फायरिंग भी की।
  • फिलहाल जेल में तनाव बना हुआ है।
  • आला अधिकारी मौके पर मामले की पड़ताल कर रहे हैं। कैदियों ने ख़राब खाने का भी आरोप लगाया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें