Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सड़क हादसे में युवक की मौत पर बवाल, स्कूल में तोड़फोड़ आगजनी और पथराव

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला में उपद्रवियों ने एक स्कूल में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने स्कूल पर धावा बोल दिया और लगभग 2 घंटे तक जमकर तांडव किया। तांडव के दौरान कुछ लोगों ने स्कूल में आगजनी की भी घटना कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस बल ने किसी तरह स्थिति को कंट्रोल में किया। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनाने के लिए पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस ने इस घटना पर दोनों पक्षों की तहरीर लेकर एक दर्जन से ऊपर नामजद और 40 से 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, खानपुर थाना के साईं के तकिया गांव में एक युवक जो अपने वाहन जौनपुर से घर की तरफ वापस आ रहा था। गांव से लगभग 600 मीटर की दूरी पर अनियंत्रित हो गया। वह पास में खड़े एक व्यक्ति को टक्कर मारते हुए एक गड्ढे में जा गिरा, जिससे वह घायल हो गया। वहीं टक्कर लगे हुए व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।

इसकी जानकारी युवक के परिवार वालों को हुई तो वह घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए लेकर जाने लगे और यह कह कर गए कि हम अभी आते हैं। लेकिन घटनास्थल पर कुछ समय बीतने के बाद भी जब परिवार के लोग नहीं पहुंचे तो वह लोग गुस्सा हो गए। उसके बाद साईं की तकिया गांव स्थित उमा पब्लिक स्कूल पर पहुंच गए। यहां पर स्कूल का एक गॉर्ड था और यह लोग गुस्से में स्कूल और उनके घर पर पत्थरबाजी करने लगे।

उस समय भीड़ की संख्या लगभग 40 से 50 के आसपास थी। पत्थरबाजी करने के बाद यह लोग वापस गए और कुछ ही देर बाद सैकड़ों की संख्या में फिर से स्कूल पर धावा बोल दिया। उसके बाद लगभग 2 घंटे तक जमकर तांडव किया। तांडव के दौरान कुछ लोगों ने स्कूल में आगजनी की भी घटना कर दी। दुर्घटना और आगजनी के 2 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जब पहुंची भी तो वह भीड़ का उग्र रूप देखकर सहम गए हैं। जिसका फायदा उठाते हुए ग्रामीणों ने स्कूल और उनके आवास पर उपद्रव किया।

इसकी जानकारीें SDM सैदपुर और क्षेत्राधिकारी सैदपुर मनीराम गौड़ को हुई तो वह भी तत्काल मौके पर पहुंचे। उस दौरान भी पुलिसकर्मी इधर-उधर दुबके रहे। इन दोनों अधिकारियों ने साहस का परिचय देते हुए स्कूल कैंपस में उत्पात विभाग के बीच में पहुंचकर उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे। अंत में उनका प्रयास रंग लाया और उपद्रवी धीरे-धीरे वापस होने लगे। पुलिस ने इस घटना पर दोनों पक्षों की तहरीर लेकर एक दर्जन से ऊपर नामजद और 40 से 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही आरंभ कर दी।

सूत्रों की माने तो पुलिस ने नामजद आरोपियों में से एक या दो को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनाने के लिए पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया है। स्कूल प्रबंधक रामगोपाल सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया है। उनका किसी से कोई भी रंजिश नहीं था। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस अगर चाहती तो यह घटना रुक सकती थी। उन्होंने बताया कि अगर खानपुर पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई तो हो सकता है कि आगे जातीय संघर्ष का भी स्थिति बन जाए।

Related posts

‘बाल दिवस’ के मौके पर सीएम बाल साहित्यकारों को करेंगे सम्मान!

Divyang Dixit
8 years ago

बिजनौर-चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

kumar Rahul
7 years ago

हर मोर्चे पर फेल योगी सरकार हिन्दू-मुस्लिम और धार्मिक उन्माद का सहारा ले रही है-राज्यसभा सांसद संजय सिंह

Desk
6 years ago
Exit mobile version