उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से करीब 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी, जिसके बाद मामले में योगी सरकार की काफी किरकिरी भी हुई थी। साथ ही साथ सूबे के राजनीतिक दलों में मामले में राजनीति करने से भी परहेज नहीं किया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंसेफ्लाइटिस से रोकथाम से जागरूकता के लिए जिले में सफाई के विशेष अभियान(clean uttar pradesh healthy uttar pradesh) के लिए गोरखपुर पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने विशेष सफाई अभियान और जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

CM योगी ने लगाई झाड़ू:

  • विशेष अभियान के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दलित बस्ती में झाड़ू लगायी।
  • झाड़ू लगाकर मुख्यमंत्री योगी ने सफाई अभियान और जागरूकता अभियान की शुरुआत भी की।

वीडियो:

https://www.youtube.com/watch?v=RtSHsFL_fFQ&feature=youtu.be

CM योगी का संबोधन(clean uttar pradesh healthy uttar pradesh):

इंसेफ्लाइटिस के लिए दो बातें जरुरी(clean uttar pradesh healthy uttar pradesh):

  • अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी का पूरा ध्यान इंसेफ्लाइटिस पर केन्द्रित रहा।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, इंसेफ्लाइटिस के लिए दो बातें बहुत जरुरी हैं।
  • पहली सफाई, दूसरा शुद्ध पेय जल।
  • इंसेफ्लाइटिस रोकने के लिए स्वच्छता बहुत जरुरी है।

पिछली सरकारें जिम्मेदार(clean uttar pradesh healthy uttar pradesh):

  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने इंसेफ्लाईटिस के लिए पिछली सरकारों पर निशाना साधा।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, पूर्व में मैंने सरकारों को बोला अगर इन्सेफलिटिस को रोकना है तो सफाई और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करनी होगी।
  • आमजन को स्‍वच्‍छता अभियान में बढ-चढ़कर भाग लेने की आवश्‍यकता है।

93 लाख बच्चों का टीकाकरण(clean uttar pradesh healthy uttar pradesh):

  • मुख्यमंत्री योगी ने आगे इंसेफ्लाइटिस के लिए होने वाले टीकाकरण पर बात की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, 38 जिलों में 93 लाख बच्चों का टीकारण किया गया है।
  • पिछले 4 महीनों यूपी में ODP का रिकॉर्ड अच्छा रहा।
  • BRD में हुई मौतों के लिए पिछली सरकार को मुख्यमंत्री योगी ने दोषी ठहराया।

अधियारी बाग़ में कार्यक्रम(clean uttar pradesh healthy uttar pradesh):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर जिले के दौरे पर पहुँच थे।
  • जहाँ उन्होंने स्वच्छता और जागरूकता के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की।
  • कार्यक्रम का आयोजन अधियारी बाग़ की दलित बस्ती में किया गया था।
  • अधियारी बाग़ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी ने सबसे पहले अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी(clean uttar pradesh healthy uttar pradesh):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर में सफाई के विशेष अभियान की शुरुआत करेंगे।
  • गौरतलब है कि, यह विशेष अभियान इंसेफ्लाइटिस से रोकथाम के लिए सफाई की आवश्यकता की महत्ता बताई जाएगी।
  • जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर एयरपोर्ट पहुँच चुके हैं।

ये भी पढ़ें: गोरखपुर: स्वच्छ यूपी, स्वस्थ्य यूपी कार्यक्रम की शुरुआत!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें