उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी अपने दो दिवसीय दौरे के तहत शनिवार से गोरखपुर के दौरे पर हैं। जिस दौरान रविवार 26 मार्च को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के संबोधन के मुख्य अंश:
- इस बड़ी जीत का श्रेय यूपी की जनता को दिया जाना चाहिए,
- अब पार्टी की जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ गई है।
- हमें अपनी कमियों को दूर कर बेहतर प्रयास करना होगा।
- स्वच्छता के लिए प्रयास जारी है।
- 5 दिनों में जो भी अवसर मिला, हमने प्रयास किया है।
- आप देख सकते हैं कि बदलाव के लिए काम कर रहे हैं।
- 2-3 घंटे के अन्दर कार्रवाई होनी चाहिए वरना आपकी जरुरत नहीं।
- हमनें निर्देश दिया है कि आप काम करें, ड्यूटी करें और ईमानदारी से करें।
- सत्ता के संरक्षण में पल रहे गुंडे यूपी छोड़ दें।
- अभी हम कचरा साफ करने में जुटे हुए हैं।
- गोरखपुर के अलावा अन्य जगहों पर भी बिजली व्यवस्था में बदलाव दिखाई देगा।
- कोई भी गड़बड़ी करने वाला नहीं बचेगा और सत्ता के इर्द-गिर्द नहीं दिखाई देगा।
- प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का संकल्प लिया है,
अधिकारी कमियों को दुरुस्त करें:
- कमियों को देखकर अधिकारी उनको दुरुस्त करने के लिए काम करें।
- 18 से 20 घंटे काम करने वाले साथ रहें वरना चले जाएँ।
- कमियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है
- जनहित में हर प्रकार का सुझाव आमंत्रित है।
- सरकार और संगठन के बीच बेहतर संवाद बनाना जरुरी है।
- समीक्षा बैठकों में हम जनप्रतिनिधि से मिलेंगे, कार्यों की जानकारी लेंगे।
- पिछड़ी बस्तियों में भी हम कार्यक्रम आयोजित करेंगे, वहां जायेंगे।
- हमें धूप, सर्दी, बरसात की परवाह नहीं करनी है।
- जनता के प्रति जवाबदेही है और उसका निर्वहन करें।
- आपको विश्वास के साथ कह सकता हूँ, शासन कैसा होना चाहिए, ये आपको दिखाई देगा।
- हम यूपी के मिथक को तोड़ेंगे।
- जहाँ अपराध मुक्त राज्य हो, वो उत्तर प्रदेश होगा।
- सड़कें गड्ढा मुक्त हों वो उत्तर प्रदेश होगा।
- कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया है और ये बना रहना चाहिए।
- हम क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के साथ बैठकर विचार करने वाले हैं।
- हम सकारात्मक रवैये के साथ आगे बढ़ेंगे।
- लोग पलायन न करें, यूपी में रोजगार मिले, इसकी व्यवस्था करनी है।
- एक बार फिर प्रचंड जीत के लिए आपको धन्यवाद देता हूँ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#adityanath yogi
#adityanath yogi addressed BJP workers today
#BJP workers
#Chief Minister
#chief minister adityanath yogi
#chief minister adityanath yogi addressed BJP workers today.
#CM adityanath yogi addressed BJP workers
#CM adityanath yogi addressed BJP workers today at gorakhpur party office
#gorakhpur party office
#उत्तर प्रदेश
#गोरखपुर
#भाजपा
#भारतीय जनता पार्टी
#मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी
#योगी सरकार
#लखनऊ
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार