[nextpage title=”CM yogi” ]

उत्तर प्रदेश की नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सूबे में अपना कार्यभार संभाल लिया है, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सोमवार से सूबे के अधिकारियों की क्लास लगानी भी शुरू कर दी है। साथ ही मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने मुख्यमंत्री आवास 5 केडी में कुछ नए काम कराये हैं, जो इससे पहले किसी भी मुख्यमंत्री द्वारा नहीं किये गए हैं।

अगले पेज पर जानें मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा 5 केडी में कराये गए ‘नए काम’:

[/nextpage]

[nextpage title=”CM yogi2″ ]

5 केडी बनेगा गायों का आसरा:

  • यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सूबे की जनता ने प्रचंड बहुमत दिया था।
  • जिसके बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को बनाया था।
  • मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने 5 केडी में गृह प्रवेश से पहले कई नए काम किये हैं।
  • जिन्हें इससे पहले कभी किया नहीं गया है।
  • इसी क्रम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के कार्यकाल में पहली बार 5 केडी में गायों का आसरा बनेगा।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी लम्बे समय से गौसेवा में लगे हुए हैं।
  • जिसके तहत 5 केडी में गोरखपुर से कुल 6 गायों को मंगाया गया है।
  • जो 5 केडी में रहेंगी, यह कारनामा इससे पहले कभी नहीं हुआ है।

गृह-प्रवेश से पहले विधिवत पूजा-पाठ:

  • मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने 5 केडी में अपने गृह-प्रवेश से पहले विधिवत पूजा-पाठ भी कराया है।
  • गौरतलब है कि, इसके लिए गोरक्षपीठ से महंतों को बुलाया गया था।
  • इसके साथ ही 5 केडी में रुद्राभिषेक भी किया गया था।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें