उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही उत्तर प्रदेश की जनता में एक ऐसे सवाल ने जन्म ले लिया था कि क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी धर्मों को एक साथ लेकर बिना पक्ष पात के न्याय कर पाएंगे ?
  • इस सवाल का सबसे अच्छा जवाब मुख्यमंत्री आवास पर लगने वाला जनता दरबार है।
  • जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी की समस्याओं को सुनते हैं और उनका निस्तारण करवाते हैं।

महाराज का जनता दरबार :-

cm adityanath yogi janta darbar

  • महाराज के इस दरबार में रोजाना दूर दूर से लोग अपनी फरियाद लेकर आते हैं इस उम्मीद में की सीएम के दरबार में उन्हें न्याय मिलेगा।
  • इसी क्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को आज उनके सरकारी आवास पर लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
  • मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

cm adityanath yogi janta darbar

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि अधिकारी जनसमस्याओं के निस्तारण में रुचि लेकर काम करें।
  • सीएम आवास में लगे जनता दरबार में जनपद इटावा से कीर्ति अपनी फरियाद लेकर आयीं
  • कीर्ति ने अपने पिता की मृत्यु का हवाला देते हुए सीएम से ट्रैक्टर के लोन में छूट दिलवाने का अनुरोध किया।
  • तो वहीँ लखनऊ से आयीं बानो बेगम ने अपने पति के आकस्मिक निधन के बारे में बताते हुए सीएम से आर्थिक सहायता की मांग की।
  • इसके अलावा भी बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
  • जिस पर मुख्यमंत्री ने सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें